HomeHimachalSolan112 पदों के लिए यहां 24-25 मार्च को होंगे कैंपस इंटरव्यू, 10वीं...

112 पदों के लिए यहां 24-25 मार्च को होंगे कैंपस इंटरव्यू, 10वीं से लेकर MBA तक वालों के लिए सुनहरा चांस

नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ा मौका सामने आया है। सोलन जिले में 112 पदों पर भर्ती के लिए 24 और 25 मार्च, 2026 को अलग-अलग स्थानों पर कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे।

सोलन : नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ा मौका सामने आया है। सोलन जिले में 112 पदों पर भर्ती के लिए 24 और 25 मार्च, 2026 को अलग-अलग स्थानों पर कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों को सीधे इंटरव्यू के माध्यम से चयन का अवसर मिलेगा।

यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी सोलन जगदीश कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि 24 मार्च को उप रोजगार कार्यालय बद्दी में मैसर्ज बीटा ड्रग्स लिमिटेड में ऑफिसर आर.एफ., जूनियर ऑफिसर, सीनियर ऑफिसर व अन्य के 7 पद और मैसर्ज़ माइक्रोटेक न्यू टेक्नोलॉजीज प्रा. लि. में एग्जीक्यूटिव, वायर कट ऑपरेटर, क्वालिटी इंस्पेक्टर, ऑपरेटर व अप्रेंटिस के 35 पदों के लिए इंटरव्यू होंगे।

ये भी पढ़ें:  देशभर में चमका पांवटा साहिब का पार्थ, आर्किटेक्चर परीक्षा में हासिल की AIR-7, टॉप-10 में हिमाचल से अकेले छात्र

इसके अलावा 25 मार्च को उप रोजगार कार्यालय अर्की में मैसर्ज़ एस.आई.एस. लि. आर.टी.ए. हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, आईटीआई, फिटर, बी.फार्मा, बी.टेक (इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल), एमबीए एचआर, बीएससी, एमएससी और माइक्रोबायोलॉजी निर्धारित की गई है, जबकि आयु सीमा 19 से 40 वर्ष के बीच रखी गई है।

उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी विभागीय पोर्टल ई.ई.एम.आई.एस. पर कैंडिडेट लॉगइन के माध्यम से पंजीकरण करने के बाद अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। साथ ही आवेदन से पहले रोजगार कार्यालय में नाम पंजीकृत होना अनिवार्य है।

ये भी पढ़ें:  कालाअंब के श्री कृष्णा स्टील उद्योग के तेल टैंक में अचानक भड़की आग, मची अफरा तफरी

उम्मीदवार 24 मार्च को मॉडल करिअर सेंटर, उप रोजगार कार्यालय बद्दी (गुरुद्वारा संडोली के नजदीक) और 25 मार्च को उप रोजगार कार्यालय अर्की में सुबह 10:30 बजे अपने सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ पहुंचकर इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। इंटरव्यू में शामिल होने के लिए किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी 98726-40412, 98169-28706 और 78328-91722 पर संपर्क कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  भुवनेश्वर में राष्ट्रीय मुकाबले के लिए रवाना हुई हिमाचल रग्बी टीम, सिरमौर की दीपिका को कप्तान की कमान
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More