HomeHimachalShimlaहिमाचल में पेट्रोल-डीजल पर लगेगा अनाथ-विधवा सेस! ₹5 प्रति लीटर अधिकतम सीमा

हिमाचल में पेट्रोल-डीजल पर लगेगा अनाथ-विधवा सेस! ₹5 प्रति लीटर अधिकतम सीमा

इस सेस से एकत्रित राशि को सीधे अनाथ और विधवा वेलफेयर फंड में जमा किया जाएगा और उसी के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को सहायता प्रदान की जाएगी।

शिमला : हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और डीजल पर जल्द ही अनाथ और विधवा सेस लगाया जा सकता है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को विधानसभा में हिमाचल प्रदेश मूल्य परिवर्धित कर संशोधन विधेयक-2026 पेश किया, जिसमें इस सेस का प्रावधान किया गया है।

इस प्रस्ताव के तहत राज्य में पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल की पहली बिक्री पर यह सेस लगाया जाएगा। इसकी दर सरकार तय करेगी, लेकिन इसे अधिकतम 5 रुपये प्रति लीटर तक सीमित रखा जाएगा, ताकि आम लोगों पर ज्यादा बोझ न पड़े।

सरकार का कहना है कि अनाथ बच्चों और विधवाओं के लिए पहले से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, लेकिन उनके लिए एक स्थायी फंड की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी। इसी को ध्यान में रखते हुए यह नया कदम उठाया गया है, जिससे लगातार संसाधन जुटाए जा सकें।

ये भी पढ़ें:  सीनियर बीडीएम, बीडीएम और बीडीई पदों के लिए इस दिन होंगे कैंपस इंटरव्यू

इस सेस से एकत्रित राशि को सीधे अनाथ और विधवा वेलफेयर फंड में जमा किया जाएगा और उसी के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को सहायता प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों को मजबूत करना है और यह निर्णय उसी दिशा में उठाया गया है।

यह विधेयक फिलहाल विधानसभा में पेश किया गया है। पास होने के बाद इसे मंजूरी के लिए लोकभवन भेजा जाएगा और स्वीकृति मिलने के बाद यह कानून के रूप में लागू होगा।

ये भी पढ़ें:  नवोदय विद्यालय में दाखिले का एक और मौका, कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More