HomeHimachalShimla'8931 दिन जनसेवा को समर्पित', PM नरेंद्र मोदी ने बनाया इतिहास, सबसे...

‘8931 दिन जनसेवा को समर्पित’, PM नरेंद्र मोदी ने बनाया इतिहास, सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले जननेता बने : बिंदल

उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। आज भारत आर्थिक, सामरिक और कूटनीतिक रूप से मजबूत राष्ट्र के रूप में उभरकर सामने आया है।

शिमला : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने PM नरेंद्र मोदी को 8931 दिन सार्वजनिक जीवन में मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में पूर्ण करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह पूरे देश के लिए गौरव का क्षण है कि प्रधानमंत्री मोदी ने सबसे लंबे समय तक शासन करने वाले जननेता के रूप में नया इतिहास रच दिया है।

डॉ. बिंदल ने कहा कि नरेंद्र मोदी का मुख्यमंत्री के रूप में गुजरात में कार्यकाल देश के सभी राज्यों के लिए अनुकरणीय रहा है। उन्होंने यह साबित किया कि विकास को राजनीति का आधार बनाया जा सकता है। प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी ने स्वयं को “प्रधानसेवक” के रूप में प्रस्तुत कर देश की राजनीति को एक नई दिशा दी।

ये भी पढ़ें:  चंबा में 399858 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग, 7 शतकवीर, भटियात की 109 वर्षीय आशा देवी सबसे उम्रदराज

उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। आज भारत आर्थिक, सामरिक और कूटनीतिक रूप से मजबूत राष्ट्र के रूप में उभरकर सामने आया है। गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, युवा सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को धरातल पर उतारने में मोदी सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किए हैं।

डॉ. बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का 8931 दिनों का यह सफर केवल शासन का नहीं, बल्कि जनसेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” का मंत्र आज पूरे देश में क्रियाशील है और यही भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में आगे बढ़ा रहा है।

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब में 16 ग्राम चिट्टे के साथ 25 साल का युवक गिरफ्तार, कैश भी बरामद

उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध के बावजूद प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा सत्य, निष्ठा और सेवा के मार्ग पर चलते हुए देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। उनका यह ऐतिहासिक कार्यकाल आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।

डॉ. बिंदल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि वे इसी प्रकार देश की सेवा करते हुए भारत को और अधिक सशक्त एवं समृद्ध बनाते रहें। “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रत्येक दिन राष्ट्र सेवा को समर्पित रहा है और यही उनकी सबसे बड़ी पहचान है।”

ये भी पढ़ें:  JNV चयन परीक्षा- 2027 के लिए 31 जुलाई तक करें ऑनलाइन पंजीकरण, 28 नवंबर को परीक्षा प्रस्तावित: DC
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More