होमAccidentराजगढ़ के धाली गांव के पास गहरी खाई में गिरा ट्रक, एक...

राजगढ़ के धाली गांव के पास गहरी खाई में गिरा ट्रक, एक व्यक्ति की गई जान, दूसरा घायल

इस संबंध में पुलिस थाना राजगढ़ में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

राजगढ़ : सिरमौर जिला के राजगढ़ क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया, जहां धाली गांव के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा गत रात 12:20 बजे के आसपास हुआ। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों को सूचना मिली कि धाली गांव के पास एक ट्रक सड़क से नीचे गिर गया है।

शनिवार सुबह ट्रक नंबर HP07F-1070 गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त मिला पाया गया। ट्रक की क्षतिग्रस्त केबिन में एक व्यक्ति मृत अवस्था में फंसा हुआ मिला। ट्रक मालिक द्वारा मृतक की पहचान टीका राम पुत्र संत राम निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, संजौली, जिला शिमला के रूप में की गई।

ये भी पढ़ें:  सब्जियां लेकर दिल्ली जा रहे व्यापारी पर निहोग में चाकू से हमला, शिकायत पर नाहन पुलिस ने दर्ज किया केस

वहीं, ट्रक में दीपक पुत्र सूबा राम निवासी नेपाल भी सवार था, जिसे घायल अवस्था में पाया गया। घायल का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। इस संबंध में पुलिस थाना राजगढ़ में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More