HomeHimachalSirmaur@Sirmaur: बाल कटवाने गया था, 3 दिन बाद तालाब में मिला शव,...

@Sirmaur: बाल कटवाने गया था, 3 दिन बाद तालाब में मिला शव, हादसा या साजिश? पुलिस जांच में जुटी

लगातार तीन दिनों तक क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।आखिरकार 22 मार्च को मालोंवाला के पास एक तालाब में युवक का शव पानी में मिला। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को तालाब से बाहर निकाला।

नाहन : जिला शिमला के रोहड़ू उपमंडल के धारा कवर क्षेत्र का तीन दिन से लापता भेड़ पालक युवक का शव नाहन के समीप ढाकवाली में संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब से बरामद हुआ है। मृतक की पहचान जय किशोर (29) पुत्र मुलकी राम, निवासी गांव धारा के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार 19 मार्च को मोहन सिंह पुत्र करम चंद, निवासी गांव खरशाली लडोत, तहसील चडगांव, जिला शिमला ने शिकायत दी थी कि जय किशोर, जो उसके साथ नाहन क्षेत्र के ढाकवाली में डेरा डाले हुए था, अचानक लापता हो गया है। शिकायत में बताया गया कि 19 मार्च की शाम करीब 6 बजे जय किशोर मारकंडा पुल के पास बाल कटवाने गया था।

ये भी पढ़ें:  @Sirmaur: ड्यूटी से लौट रहे बिजली बोर्ड के SDO का रास्ता रोका, फिर कर दी पिटाई, कपड़े भी फाड़े

रात करीब 10 बजे तक उसकी फोन पर बात हुई, लेकिन इसके बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया और उससे संपर्क पूरी तरह टूट गया। इसके बाद युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया, जिससे मामला संदिग्ध बन गया।

सूचना मिलते ही पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू की। लगातार तीन दिनों तक क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

आखिरकार 22 मार्च को मालोंवाला के पास एक तालाब में युवक का शव पानी में मिला। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को तालाब से बाहर निकाला।

ये भी पढ़ें:  औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब पहुंची 26 सदस्यीय मेडिकल टीम, जानिये क्या था मकसद

पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। साथ ही पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है, ताकि यह साफ हो सके कि यह महज हादसा है या इसके पीछे कोई और वजह छिपी है।

बताया गया है कि जय किशोर पिछले 10-12 वर्षों से किन्नौर क्षेत्र में सतिंदर नेगी के पास भेड़-बकरी चराने का काम कर रहा था और हर साल की तरह इस बार भी वह अपने रेवड़ के साथ सिरमौर क्षेत्र में पहुंचा था।

डीएसपी हेडक्वार्टर रमाकांत ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पानी में डूबने का प्रतीत हो रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारण सामने आएंगे।

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब-कालाअंब नेशनल हाईवे पर सुबह सवेरे पलटा ट्राला, हादसा टला
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More