HomeHimachalSolanस्विफ्ट डिजायर में सवार 2 युवकों से पकड़ा ‘चिट्टा’, दोनों आरोपियों...

स्विफ्ट डिजायर में सवार 2 युवकों से पकड़ा ‘चिट्टा’, दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले भी केस दर्ज

जिला पुलिस की SIU टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रबोन बाईपास पर नाकेबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर कार से 8 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

सोलन : जिला पुलिस की SIU टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रबोन बाईपास के समीप नाकेबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर कार में सवार 2 युवकों को चिट्टा (हेरोइन) के साथ दबोचा। इनकी पहचान अंकुश उर्फ बिन्नी (26) निवासी गांव कोहरी, कंडाघाट और जतिन कुमार (30) निवासी गांव दोलग, कंडाघाट (सोलन) के रूप में हुई है।

एसपी सोलन तिरुमलाराजू एसडी वर्मा ने बताया कि SIU टीम को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर रबोन बाईपास पर नाकेबंदी की गई। इस दौरान एक स्विफ्ट डिजायर कार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें बैठे युवकों से 8 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस थाना सदर सोलन में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 21 और 29 के तहत केस दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें:  44 हजार रानियों की कैद में फंसे देव श्रीबड़ा छंमाहू! हजारों की ताकत भी बेअसर, जूठ लगते ही टूटा ‘चवाली माता का बंधन’

जांच के दौरान आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आए हैं। जतिन कुमार के खिलाफ पहले से चोरी के 6 मामले दर्ज हैं, जिनमें पुलिस थाना कंडाघाट में 4, धर्मपुर में 1 और सदर सोलन में 1 मामला शामिल है। वहीं अंकुश उर्फ बिन्नी के खिलाफ भी चिट्टा तस्करी का एक मामला पहले से दर्ज पाया गया है।

फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है और उनसे पूछताछ जारी है।

ये भी पढ़ें:  कैलेंडर वर्ष 2026 के लिए DC मंडी ने घोषित किए जिला के स्थानीय अवकाश
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More