HomeHimachalSirmaurमहिला कर्मी छेड़छाड़ मामले में जनवादी महिला समिति तल्ख, एएसपी सिरमौर के...

महिला कर्मी छेड़छाड़ मामले में जनवादी महिला समिति तल्ख, एएसपी सिरमौर के पास पहुंचीं

समिति ने कहा कि उक्त मामले की जांच निष्पक्ष और गंभीरता से की जाए. समिति ने चेताते हुए ये भी कहा कि ऐसा न होने पर मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाने पर मजबूर होना पड़ेगा.

नाहन|
शहर के नामी शिक्षण संस्थान की एक महिला कर्मी से छेड़छाड़ का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. बुधवार को अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने एएसपी सिरमौर योगेश रोल्टा से इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए उन्हें ज्ञापन भी सौंपा.

समिति की पूर्व राज्य अध्यक्ष संतोष कपूर की अगुवाई में पदाधिकारियों ने बढ़ती महिला हिंसा पर सख्ती से रोक लगाने और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. संतोष कपूर ने कहा कि हर संस्थान में यौन हिंसा के खिलाफ लिंग संवेदनशील कमेटियों का गठन सुनिश्चित करके उनको सक्रिय बनाया जाए और इन कमेटियों की निगरानी जिला प्रशासन सुनिश्चित करे. उन्होंने कहा कि लंबे समय से समिति उक्त मुद्दों को गंभीरता से लेने की मांग करते आ रही है.

ये भी पढ़ें:  जनवादी महिला समिति की मांग : यौन हिंसा के खिलाफ लिंग संवेदनशील कमेटियों का हो गठन

संतोष कपूर ने कहा कि शिक्षण संस्थान की महिला कर्मी से यौन हिंसा की घटना को गंभीरता से लेते हुए एक कमेटी का गठन सुनिश्चित किया जाए या चाइल्ड प्रोटेक्शन सोसायटी की मदद से उक्त स्कूल/संस्थान के बच्चों की काउंसलिंग कर उनके बयान दर्ज किए जाएं. उन्होंने कहा कि सूत्रों से पता चला है कि उक्त संस्थान में यह पहली घटना नहीं है. पहले भी ऐसी घटनाएं घट चुकी हैं और अगर ऐसा है तो यह बहुत ही गंभीर विषय है.

ज्ञापन में समिति ने ये भी कहा कि उक्त संस्थान में पढ़ने वाले बच्चों पर कोई मानसिक दबाव न बना पाए, इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखा जाए. वहीं, बच्चों के साथ उनके परिजनों की काउंसलिंग भी सुनिश्चित की जाए. इसके साथ साथ हर संस्थान में यौन हिंसा के खिलाफ कमेटियों का गठन प्राथमिकता से तुरंत सुनिश्चित किया जाना चाहिए.

ये भी पढ़ें:  वाहन टायर चोरी मामले में पुलिस ने धरा आरोपी, पूछताछ के बाद टायर भी बरामद

समिति ने कहा कि उक्त मामले की जांच निष्पक्ष और गंभीरता से की जाए. समिति ने चेताते हुए ये भी कहा कि ऐसा न होने पर मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाने पर मजबूर होना पड़ेगा.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More