HomeJudicialप्रतिबंधित कैप्सूल रखने के जुर्म में दोषी को 4 साल का कठोर...

प्रतिबंधित कैप्सूल रखने के जुर्म में दोषी को 4 साल का कठोर कारावास, सिरमौर की अदालत ने सुनाया बड़ा फैसला

जिला सिरमौर (नाहन) के विशेष न्यायाधीश-एक, योगेश जसवाल की अदालत ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए एक आरोपी को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत दोषी करार दिया।

नाहन : जिला सिरमौर के विशेष न्यायाधीश-एक, योगेश जसवाल की अदालत ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए एक आरोपी को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत दोषी करार दिया।

अदालत ने आरोपी सन्नी पुत्र कृष्ण चंद, निवासी बाल्मीकि बस्ती, नाहन को एनडीपीएस अधिनियम की धारा 22(बी) के तहत 4 साल के कठोर कारावास और 25,000 रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने की सूरत में दोषी को 2 महीने का अतिरिक्त कठोर कारावास भुगतना होगा।

जिला न्यायवादी चंपा सुरील ने बताया कि मामला 9 जनवरी 2021 का है। उस रात लगभग 12:05 बजे पुलिस टीम बाल्मीकि बस्ती से साईं अस्पताल की ओर रूटीन गश्त कर रही थी।

ये भी पढ़ें:  छात्र हितों से जुड़ी मांगें जल्द पूरी नहीं की तो और तेज होगा आंदोलन : ABVP

इसी दौरान पुलिस टीम ने चीड़ावाली की तरफ से पैदल आ रहे एक व्यक्ति को देखा। पुलिस टीम को देखते ही वह तुरंत पीछे मुड़ा और अपनी जैकेट की दाहिनी जेब से एक सफेद पैकेट फेंककर मौके से भागने लगा।

शक होने पर पुलिस टीम ने तुरंत उसे पकड़ फेंके गए पैकेट की जांच की। छानबीन के दौरान पैकेट के अंदर एक हरे रंग के कैरी बैग के भीतर 43 नीले रंग के स्पास्मो प्रोक्सीवान प्लस कैप्सूल बरामद हुए।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज किया। मामले की तफ्तीश पूरी होने के बाद पुलिस ने अदालत में चालान पेश किया।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल : HPSEDC को प्रदेश के युवाओं के लिए विदेशों में रोजगार के अवसर तलाशने के निर्देश

न्यायालय में कुल 20 गवाहों के बयान दर्ज हुए। तमाम दलीलों और साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने सोमवार को आरोपी को दोषी करार देते हुए ये सजा सुनाई।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More