HomeHimachalSirmaurस्कूल से लापता छात्राएं बरामद, पुलिस ने दोनों को परिजनों को सौंपा,...

स्कूल से लापता छात्राएं बरामद, पुलिस ने दोनों को परिजनों को सौंपा, जांच जारी

श्री रेणुकाजी|
इलाके के एक सरकारी स्कूल की लापता दो छात्राएं बरामद करने के बाद पुलिस ने उनसे पूछताछ की. शुरुआती पूछताछ में छात्राओं ने बताया कि वह घूमने के लिए पांवटा साहिब गई थी, लेकिन पुलिस अन्य पहलुओं से भी इस मामले की जांच कर रही है. मंगलवार को दोनों छात्रों के परिजनों द्वारा रेणुकाजी पुलिस थाने में इनकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी. इसके बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी.
डीएसपी संगडाह मुकेश डडवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों लड़कियां खुद ही ददाहू अपने कमरे में पहुंच गई थी. प्रारंभिक पूछताछ के बाद दोनों छात्रों की मेडिकल जांच प्रक्रिया पूरी करवाने के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया गया है. मामले की जांच जारी है. जब भी आवश्यकता होगी, दोनों छात्राओं को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा.

ये भी पढ़ें:  40 हजार करोड़ रुपए कर्ज लेने के बाद भी विकास ठप, जिम्मेदारियों से भाग रही कांग्रेस सरकार : बिंदल
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More