HomeHimachalShimlaचेस्टर हिल घोटाले की हाईकोर्ट जज से हो जांच: रणधीर शर्मा

चेस्टर हिल घोटाले की हाईकोर्ट जज से हो जांच: रणधीर शर्मा

रणधीर शर्मा ने मांग की कि चेस्टर हिल सहित सभी भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच हाईकोर्ट के सिंगल जज से करवाई जाए, ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके।

शिमला : भाजपा मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता व विधायक रणधीर शर्मा ने कांग्रेस सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है और ईमानदारी का ढोंग रच रही है, जबकि जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल विपरीत है।

शिमला में पत्रकारों से बातचीत में रणधीर ने कहा कि सोलन के चेस्टर हिल भूमि प्रकरण ने प्रदेश में प्रशासनिक तंत्र की साख पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस प्रकार कार्यवाहक मुख्य सचिव को स्वयं प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने ऊपर लगे आरोपों का बचाव करना पड़ा, वह प्रदेश के इतिहास में अभूतपूर्व है।

उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव द्वारा प्रेस वार्ता में कई पूर्व और वर्तमान वरिष्ठ अधिकारियों के नाम लेने से प्रदेश में सनसनी का माहौल बन गया है और आम जनता के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या उच्च स्तर पर भ्रष्टाचार को संरक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार भ्रष्ट अधिकारियों को न केवल बचा रही है, बल्कि उन्हें एक्सटेंशन देकर महत्वपूर्ण पदों पर बैठा रही है।

ये भी पढ़ें:  कांगड़ा के दाड़ी में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय प्रयोगशाला भवन का सीएम ने किया लोकार्पण

रणधीर शर्मा ने मांग की कि चेस्टर हिल सहित सभी भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच हाईकोर्ट के सिंगल जज से करवाई जाए, ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में 8 अप्रैल से 11 अप्रैल तक पूरे प्रदेश के 68 विधानसभा क्षेत्रों में धरना-प्रदर्शन किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता के हितों की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी और कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार, तानाशाही और जनविरोधी फैसलों को जनता के बीच उजागर करेगी।

रणधीर ने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय आज फैसलों का केंद्र कम और ‘कमीशन कल्चर’ का अड्डा ज्यादा बन चुका है। प्रदेश में ठेकेदारों के भुगतान तक कथित कमीशन के आधार पर हो रहे हैं। जिसकी ‘सेटिंग’ है उसका भुगतान, बाकी का इंतजार, यह स्थिति अत्यंत चिंताजनक है।

ये भी पढ़ें:  पूर्व चीफ जस्टिस टीएस ठाकुर से मिलने दाड़ो देवरिया पहुंचे उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़

एंट्री टैक्स पर सरकार घिरी, सदन को किया गुमराह
रणधीर शर्मा ने एंट्री टैक्स के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने विधानसभा में एक बात कही और उसी दिन जारी अधिसूचना में कुछ और लागू कर दिया। उन्होंने कहा कि 5 सीटर वाहनों पर ₹100 एंट्री टैक्स लगाकर सरकार ने सीधे आम जनता की जेब पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि 1 अप्रैल को बॉर्डर पर अराजक स्थिति देखने को मिली।

कहीं पुराने बढ़े रेट वसूले, कहीं नई अधिसूचना के अनुसार टैक्स लिया
जनता और परिवहन क्षेत्र में भारी भ्रम और आक्रोश रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह फैसला न केवल व्यापार, टैक्सी ऑपरेटर, ट्रांसपोर्टर्स पर बोझ है, बल्कि इससे महंगाई भी बढ़ेगी और पर्यटन उद्योग को भी नुकसान होगा। सरकार ने बिना सोचे-समझे फैसले लेकर ‘आम आदमी की जेब काटो, राजस्व बढ़ाओ’ का फार्मूला अपना लिया है।

पंचायती राज चुनाव में धांधली की तैयारी
रणधीर शर्मा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार पंचायती राज चुनाव टालने और उसमें धांधली करने की साजिश रच रही है। उन्होंने कहा कि 31 मार्च को रोस्टर जारी होना था, लेकिन सरकार ने बैकडेट में अधिसूचना जारी कर उपायुक्तों को 5% तक बदलाव की शक्ति दे दी। उन्होंने इसे संविधान के अनुच्छेद 243(D) और पंचायती राज अधिनियम के प्रावधानों का खुला उल्लंघन बताया।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने शाहपुर में 30.9 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की रखी आधारशिला

यह 5% नहीं, पूरे रोस्टर के साथ छेड़छाड़ का रास्ता है। उन्होंने कहा कि एक सीट बदली तो पूरी श्रृंखला बदल जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर ऐसा कानूनी विवाद पैदा करना चाहती है जिससे चुनाव टल जाएं, क्योंकि सरकार को अपनी हार का डर सता रहा है।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More