होमHimachalSirmaurनाहन में नशीली दवाइयों के साथ एक गिरफ्तार, SIU की बड़ी कार्रवाई

नाहन में नशीली दवाइयों के साथ एक गिरफ्तार, SIU की बड़ी कार्रवाई

सिरमौर पुलिस की SIU टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को नशीली दवाइयों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ट्रामाडोल के 56 कैप्सूल और टपेन्डाडोल की 49 गोलियां बरामद की हैं।

नाहन : सिरमौर पुलिस की SIU टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को नशीली दवाइयों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ट्रामाडोल के 56 कैप्सूल और टपेन्डाडोल की 49 गोलियां बरामद की हैं। इस पर थाना सदर नाहन में मादक पदार्थ अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि SIU टीम गश्त पर थी, तभी सूचना मिली कि साबिर अहमद निवासी कांशीवाला, सब्जी मंडी नाहन नशीली दवाइयों का कारोबार करता है और स्कूटी पर पांवटा साहिब से नाहन आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने स्कूटी को रोककर तलाशी ली और उक्त नशीले कैप्सूल व गोलियां बरामद कीं।

ये भी पढ़ें:  34 लाख से बनने वाले कांसर स्कूल भवन का शिलान्यास

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है कि यह दवाइयां कहां से लाई गईं और कहां सप्लाई की जानी थीं, ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More