होमHimachalSirmaurशब्द अलग, अंदाज अलग, हर कविता का अपना रंग... अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी...

शब्द अलग, अंदाज अलग, हर कविता का अपना रंग… अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले में सजी साहित्य की महफिल

कवि सम्मेलन की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि दीपचंद कौशल ने की, जबकि मंच संचालन वरिष्ठ कवि डॉ. ईश्वर दास राही ने किया।

श्री रेणुकाजी : अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले में रविवार को बहुभाषी कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।

इस मौके पर दो दर्जन कवि एवं साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं के जरिए सामाजिक विसंगतियों, पारिवारिक रिश्तों, बदलती जीवनशैली, संस्कृति और समसामयिक विषयों पर आधारित कविताएं सुनाईं।

कवि सम्मेलन की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि दीपचंद कौशल ने की, जबकि मंच संचालन वरिष्ठ कवि डॉ. ईश्वर दास राही ने किया।

कवि सम्मेलन में डॉ. आईडी राही ने “मैं छोटा था, एक घर में रहता था, कच्चा-पक्का नहीं, मगर अपना था”… पंक्तियों के माध्यम से रचना प्रस्तुत की। प्रेमपाल आर्य ने “संगी साथी भी मिले, मिले आपणे-बेगाने। आपणी मरियादा आपुणे माच्छो, आदमी जीओ आपणी शाने”
रचना सुनाई।

ये भी पढ़ें:  Sirmaur : लो फिर गांव की तरफ पहुंच गए नागराज, इलाके में दहशत का माहौल, दोबारा रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

बीएन शर्मा ‘पंकज’ ने “मां-बाप का उद्धार है बेटी, हर घर का सुधार है बेटी” पंक्तियों से बेटी के महत्व को अपनी कविता में स्थान दिया।

संजय भारद्वाज ने “रोको रे रोको मेरे राम जा रहे हैं” रचना प्रस्तुत की। वहीं, डॉ. श्रीकांत अकेला ने “जिंदगी का सफर खुशनुमा चाहिए, ये जमीं ही नहीं आसमां चाहिए” कविता सुनाई।

सुरेंद्र कुमार सूर्य ने ‘सोशल मीडिया रा खोस चाला दौर,
के लिए बेने हुन्दा कुररे बेबोर’, अर्चना शर्मा ने ‘कर उम्मीदें सभी दायरे में कभी, आदमी जात हूं कोई देवी नहीं’,
अनंत आलोक ने ‘कटे-फटे कपड़े बने, खानदान पहचान।
आगे पीछे जीन्स में, कितने रोशनदान’ कविता सुनाई।

दीपराज विश्वास ने ‘हाले-दिल हमने सुनाया तो रो पड़ोगे तुम गर कोई जख्म दिखाया तो रो पड़ोगे तुम’, शून्य विनोद ने ‘कोई बेचता है कोई खरीदता है, रोज बदलती दुनिया में, समय सब पर भारी होता है’, कविता प्रस्तुत की।

ये भी पढ़ें:  गोरक्षनाथ संस्कृत महाविद्यालय में प्रतियोगिताओं से गूंजा स्वस्थ हृदय और रेबीज से बचाव का संदेश, दिखा भारी उत्साह

मीनाक्षी वर्मा ने ‘अब तो तुम्हारा घर आना ही खुद अपने आप में एक उत्सव है पर्व है बच्चों,’ सुनीता देवी ने ‘धारों गोंड़ो राबास, फिकरी देवी री धरती गनोग भौंज रा इतिहास’, आशाराम शर्मा “आना” ने ‘कवि छत में बुलाएं कवि चांद दिखाए, मुझे करती इशारे घड़ी-घड़ी कविता सुनाई’।

योगेंद्र अग्रवाल “योगी” ददाहू ने ‘घर के आंगन में फूल सजाते हो, सड़कों पर कूड़ा क्यों फैलाते हो, देश केवल नेताओं और सरकार से नहीं बनता, नागरिकों के कर्तव्यों के बिना राष्ट्र नहीं संवरता’, दीपक जोशी ददाहू ने ‘भगवान परशुराम एक बार धरा पर फिर आ जाओ, अदालत की काली छाया से रेणुका के अस्तित्व को बचाओ’, कविता पाठ किया।

ये भी पढ़ें:  सचिवालय में क्लर्क की नौकरी का मौका, 40 पदों पर भर्ती; 14 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन, जानें पूरी डिटेल

डॉ. प्रमोद पारीक ने ‘परशुराम का अन्तर्द्वन्द्व’, दिव्या चौहान ने ‘हैरान दृश्य मैं देख कर, एक मुर्दा लेटा है लकड़ी की सेज पर’, कविता सुनाई।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More