होमHimachalChamba4 अप्रैल से भटियात विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे विधानसभा अध्यक्ष...

4 अप्रैल से भटियात विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 4 से 6 अप्रैल तक भटियात विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे।

चंबा : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 4 से 6 अप्रैल तक भटियात विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि कुलदीप सिंह पठानिया 3 अप्रैल को शाम 8:00 बजे शिमला से सिंहुता पहुंचेंगे।

विधानसभा अध्यक्ष 4 अप्रैल को बाद दोपहर 12:30 बजे जनजातीय भवन सिंहुता में सिंहुता क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। 5 अप्रैल को विधानसभा अध्यक्ष चुवाड़ी के अंबेडकर भवन में बाद दोपहर 12:30 बजे चुवाड़ी क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।

कुलदीप सिंह पठानिया 6 अप्रैल को बाद दोपहर 12:30 बजे लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह डुंढियारा में ककीरा, मेल व समलेऊ क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।

ये भी पढ़ें:  राज्यस्तरीय पेंचक सिलात चैंपियनशिप में सिरमौर ने 20 स्वर्ण और 2 रजत पदक जीतकर जमाई अपनी धाक, इनके दमदार प्रदर्शन ने जीता दिल
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More