नाहन : उद्योग, संसदीय कार्य और श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान 6 अप्रैल, 2026 तक जिला सिरमौर के प्रवास पर रहेंगे।
सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि उद्योग मंत्री 4 और 5 अप्रैल को शिलाई क्षेत्र में लोगों की जनसमस्याएं सुनेंगे। इस दौरान वे स्थानीय लोगों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करेंगे।
प्रवक्ता ने बताया कि 6 अप्रैल 2026 को सुबह 9 बजे हर्षवर्धन चौहान हिमाचल पथ परिवहन निगम की नई बस को हरी झंडी दिखाकर शिलाई से शिमला वाया पांवटा साहिब के लिए रवाना करेंगे। यह बस सेवा क्षेत्र के लोगों के लिए परिवहन सुविधा को और बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
