HomeCrimeहोटल के कमरे में ठहरे थे 3 युवक, अचानक पुलिस ने दी...

होटल के कमरे में ठहरे थे 3 युवक, अचानक पुलिस ने दी दबिश, तलाशी ली तो मिला ये सामान

जिला सोलन में नशे के खिलाफ कार्रवाई के तहत पुलिस ने शहर के एक होटल में दबिश देकर तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चिट्टा (हेरोइन) और प्रतिबंधित नशीली दवाइयां बरामद की हैं।

सोलन : जिला सोलन में नशे के खिलाफ कार्रवाई के तहत पुलिस ने शहर के एक होटल में दबिश देकर तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चिट्टा (हेरोइन) और प्रतिबंधित नशीली दवाइयां बरामद की हैं।

पुलिस के अनुसार SIU टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सोलन शहर के एक होटल में दबिश दी। इस दौरान होटल के कमरा नंबर 6 में ठहरे तीन युवकों की तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से 6.96 ग्राम चिट्टा/हेरोइन और 30 टैबलेट प्रतिबंधित नशीली दवाई बरामद हुईं।

एसपी सोलन टी एसडी वर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सूरज (27) निवासी गांव डरोग, डाकखाना ओडी, तहसील कुमारसेन, जिला शिमला, वैभव शांडिल (20) निवासी गांव कोट, तहसील कंडाघाट, जिला सोलन और हर्ष दिलटा (27) निवासी गांव व डाकखाना जड़ग, तहसील कंडाघाट, जिला सोलन के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें:  विक्रमबाग में अफीम की खेती का भंडाफोड़, पुलिस ने दबिश देकर नष्ट किए पौधे, आरोपी पर केस दर्ज

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में पुलिस थाना सदर सोलन में ND&PS एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस द्वारा आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है और उनके पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें:  20 मई के बाद दक्षिण भारत की मंडियों में एंट्री करेगा सिरमौरी लहसुन, जानें अभी क्या मिल रहे रेट
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More