HomeNationalभारतीय नौसेना का जहाज 'त्रिकंड' तंजानिया के दार-एस-सलाम पहुंचा

भारतीय नौसेना का जहाज ‘त्रिकंड’ तंजानिया के दार-एस-सलाम पहुंचा

यह यात्रा दक्षिण-पश्चिम हिंद महासागर क्षेत्र में उसकी तैनाती का एक हिस्सा है। इस यात्रा का उद्देश्य भारत और तंजानिया के बीच समुद्री सहयोग को मजबूत करना और द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देना है।

भारतीय नौसेना का एक प्रमुख गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस त्रिकंड 3 अप्रैल 2026 को तंजानिया के दार-एस-सलाम पहुंचा। यह यात्रा दक्षिण-पश्चिम हिंद महासागर क्षेत्र में उसकी तैनाती का एक हिस्सा है। इस यात्रा का उद्देश्य भारत और तंजानिया के बीच समुद्री सहयोग को मजबूत करना और द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देना है।

बंदरगाह पर रुकने के दौरान होने वाली गतिविधियों में आपसी तालमेल और समुद्री सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पेशेवर संवाद तंजानियाई नौसेना के साथ संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास शामिल है। इसके अलावा कई तरह के सामाजिक और सामुदायिक कार्यक्रम भी नियोजित हैं, जिनमें मैत्रीपूर्ण खेल प्रतिस्पर्धा और योग शामिल हैं। जहाज पर एक सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे सद्भावना और लोगों के बीच आपसी जुड़ाव को बढ़ावा मिलेगा।

ये भी पढ़ें:  16 साल की उम्र में जिस चोट ने परिवार से जुदा किया, 45 साल बाद उसी ने परिवार से मिलाया रिखी राम, सिरमौर बना भावुक पुनर्मिलन का गवाह

भारत से लाए गए जरूरी सामान इस दौरे के दौरान सौंपे जाएंगे। जहाज के कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन सचिन कुलकर्णी, तंजानिया पीपल्स डिफेंस फोर्सेज और यूनाइटेड रिपब्लिक ऑफ तंजानिया की सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।

आईएनएस त्रिकंड का यह पोर्ट कॉल भारत के ‘महासागर’ विजन के अनुरूप है, जिसका अर्थ है “विभिन्न क्षेत्रों में सुरक्षा और विकास के लिए आपसी और समग्र प्रगति।”

ये भी पढ़ें:  अहमदाबाद से लंदन जा रहा विमान क्रैश, टेक ऑफ के तुरंत बाद हुआ बड़ा हादसा, आसमान में उठे धुएं के काले गुबार
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More