HomeHimachalSirmaurसिरमौर में 273 ग्राम पंचायतों, 17 जिला परिषद और 8 बीडीसी का...

सिरमौर में 273 ग्राम पंचायतों, 17 जिला परिषद और 8 बीडीसी का आरक्षण रोस्टर जारी, क्लिक पर पढ़ें पूरी सूची

आगामी पंचायती राज चुनाव को लेकर जिला सिरमौर में आरक्षण रोस्टर जारी कर दिया गया है। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा द्वारा जारी अधिसूचनाओं के अनुसार जिले में ग्राम पंचायतों के प्रधान पदों, पंचायत समिति सदस्य वार्डों, जिला परिषद सदस्य वार्डों और पंचायत समिति अध्यक्ष पदों का आरक्षण तय कर दिया गया है।

नाहन : आगामी पंचायती राज चुनाव को लेकर जिला सिरमौर में 273 ग्राम पंचायतों के प्रधान पदों, 17 जिला परिषद सदस्यों और 8 पंचायत समिति के सदस्यों व अध्यक्ष पदों का आरक्षण रोस्टर जारी कर दिया गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने जिला सिरमौर की सभी पंचायतों के प्रधान पदों के साथ साथ राजगढ़, ददाहू, कमरऊ स्थित तिलोरधार, नाहन, पांवटा साहिब, शिलाई, संगडाह और पच्छाद के पंचायत समिति के सदस्यों के पदों के आरक्षण की अधिसूचना जारी की है। इसके साथ साथ जिला सिरमौर के विकास खंड पांवटा साहिब, राजगढ़, शिलाई, पच्छाद, संगड़ाह, नाहन, ददाहू और कमरऊ स्थित तिलोरधार के जिला परिषद सदस्य के पदों के आरक्षण की अधिसूचना भी जारी कर दी है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर के साथ हरियाणा के कलेसर पार्क में मिली दुर्लभ पक्षियों की ये प्रजातियां, माना जा रहा शुभ संकेत

रोस्टर जारी होने के साथ ही अब जिला भर में चुनावी हलचल तेज हो गई है। इस बार कई पंचायतें और वार्ड महिला वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं, जबकि कई सीटें अनारक्षित भी रखी गई हैं।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More