होमHimachalHamirpurउप मुख्य विधिक सहायता प्रतिवादी पक्ष के अधिवक्ता के लिए आवेदन 21...

उप मुख्य विधिक सहायता प्रतिवादी पक्ष के अधिवक्ता के लिए आवेदन 21 तक

जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण हमीरपुर ने उप मुख्य विधिक सहायता प्रतिवादी पक्ष के अधिवक्ता के एक पद और सहायक विधिक सहायता प्रतिवादी पक्ष के अधिवक्ता के 3 पदों के लिए 21 अप्रैल शाम पांच बजे तक आवेदन आमंत्रित किए हैं।

हमीरपुर : जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण हमीरपुर ने उप मुख्य विधिक सहायता प्रतिवादी पक्ष के अधिवक्ता के एक पद और सहायक विधिक सहायता प्रतिवादी पक्ष के अधिवक्ता के 3 पदों के लिए 21 अप्रैल शाम पांच बजे तक आवेदन आमंत्रित किए हैं।

जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव कुलदीप शर्मा ने बताया कि ये पद संशोधित कानूनी सहायता रक्षा परामर्शदाता योजना-2022 और राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकरण (नालसा) के दिशा-निर्देशों के तहत भरे जाएंगे।

उन्होंने बताया कि इन नियुक्तियों के लिए पात्रता, नियम एवं शर्तें, कार्य क्षेत्र, आवेदन पत्र और संशोधित कानूनी सहायता रक्षा परामर्शदाता योजना-2022 की विस्तृत जानकारी जिला न्यायिक परिसर हमीरपुर की वेबसाइट hamirpur.dcourts.gov.in से डाउनलोड की जा सकती हैं। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव ने पात्र एवं इच्छुक अधिवक्ताओं से इन पदों के लिए आवेदन करने की अपील की है।

ये भी पढ़ें:  ‘मेडिएशन फॉर नेशन 3.0’ अभियान 1 अक्तूबर से, मध्यस्थता के माध्यम से विवादों के सौहार्दपूर्ण समाधान पर रहेगा जोर
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More