HomeHimachalHamirpurCBSE स्कूलों में अध्यापकों के 808 पदों के लिए मांगे आवेदन, 8...

CBSE स्कूलों में अध्यापकों के 808 पदों के लिए मांगे आवेदन, 8 मई अंतिम तारीख

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने सीबीएसई (CBSE) स्कूलों में अध्यापकों की विभिन्न श्रेणियों के कुल 808 पदों को फिक्स मानदेय के आधार पर भरने के लिए 8 मई तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने सीबीएसई (CBSE) स्कूलों में अध्यापकों की विभिन्न श्रेणियों के कुल 808 पदों को फिक्स मानदेय के आधार पर भरने के लिए 8 मई तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इन स्कूलों में संगीत अध्यापक, ड्राइंग टीचर, संस्कृत अध्यापक और फिजिकल एजुकेशन टीचर के 118-118 पद, हिंदी अध्यापक के 151, इतिहास के 86 और भूगोल के अध्यापक 99 पद भरे जाएंगे।

डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इन पदों के लिए आयोग की वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर लिंक 17 अप्रैल को सुबह 10 बजे से लेकर 8 मई रात 11ः59 बजे तक खुला रहेगा।

ये भी पढ़ें:  एग्रीस्टैक में किसानों का पंजीकरण बनाएगा डिजिटल पहचान, पूरा डाटाबेस होगा तैयार, प्रक्रिया शुरू
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More