HomeHimachalशिलाई में 19 करोड़ की लागत से बनेगा 100 बिस्तरों का अस्पताल...

शिलाई में 19 करोड़ की लागत से बनेगा 100 बिस्तरों का अस्पताल भवन, उद्योग मंत्री ने किया भूमि पूजन

बोले, नागरिक अस्पताल शिलाई में दूरदराज क्षेत्र के मरीज अपने ईलाज के लिए पहुंचते हैं. ऐसे में इस अस्पताल में सुविधाओं को मजबूती प्रदान करना अति आवश्यक है. इसी के दृष्टिगत जल्द ही शिलाई नागरिक अस्पताल में विषय विशेषज्ञ डॉक्टरों सहित नर्सों के रिक्त पड़े पदों को भरा जाएगा.

शिलाई : उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने जिला सिरमौर के प्रवास के दौरान बुधवार को शिलाई में 19 करोड़ से निर्मित होने वाले 100 बिस्तरों के नागरिक अस्पताल भवन का भूमि पूजन किया. इस मौके पर उद्योग मंत्री ने कहा कि जल्द ही इस भवन का निर्माण कार्य पूर्ण कर जनता को समर्पित किया जाएगा. इसके बाद नागरिक अस्पताल शिलाई में मरीजों की सुविधा के लिए 100 बिस्तरों की व्यवस्था होगी.

हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि नागरिक अस्पताल शिलाई में दूरदराज क्षेत्र के मरीज अपने ईलाज के लिए पहुंचते हैं. ऐसे में इस अस्पताल में सुविधाओं को मजबूती प्रदान करना अति आवश्यक है. इसी के दृष्टिगत जल्द ही शिलाई नागरिक अस्पताल में विषय विशेषज्ञ डॉक्टरों सहित नर्सों के रिक्त पड़े पदों को भरा जाएगा. उन्होंने कहा कि मौजूदा स्थिति में क्षेत्र के मरीजों को अपने ईलाज के लिए बाहर जाना पड़ता था और 100 बिस्तरों के अस्पताल निर्माण के बाद क्षेत्रवासियों को शिलाई में ही ईलाज मुहैया करवाया जा सकेगा.

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में 85 लाख रुपये के लालच में पति ने रची पत्नी की फर्जी मौत की साजिश, जानिए पूरा मामला

उद्योग मंत्री ने कहा कि हाल ही में सिविल अस्पताल शिलाई में 25 लाख के डिजिटल एक्स-रे प्लांट का लोकार्पण किया गया है. इसके उपरांत अस्पताल में क्षेत्रवासियों को रंगीन एक्स-रे की सुविधा प्राप्त हो रही है. उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों में लगभग 300 अध्यापकों के रिक्त पदों को भरा गया है, जिसके माध्यम से इन शिक्षण संस्थानों में क्षेत्र के बच्चों को गुणात्मक शिक्षा उपलब्ध हो रही है.

उन्होंने कहा कि शिलाई शहर का रूप ले रहा है, जिसके दृष्टिगत इसे नगर पंचायत घोषित किया गया है, ताकि यहां सुनियोजित ढंग से निर्माण सुनिश्चित किया जा सके. उन्होंने कहा कि शिलाई के लिए 68 करोड़ की डीपीआर स्वीकृति के लिए भेजी गई है, जिसमें से 28 करोड़ सीवरेज के लिए और 30 करोड़ पानी व अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रस्तावित है.

ये भी पढ़ें:  सोलन में नगर नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी करेंगे जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता

उन्होंने बताया कि शिलाई विधानसभा क्षेत्र में सड़क, सिंचाई एवं पेयजल और शिक्षा, स्वास्थ्य व बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए लगभग 250 करोड़ की विकासात्मक योजनाएं क्रियान्वित हैं, जिनके पूर्ण होते ही विधानसभा क्षेत्र के लोग इससे लाभान्वित होंगे. इसके उपरांत उद्योग मंत्री ने लोक निर्माण विभाग के शिलाई विश्राम गृह में लोगों की समस्याएं भी सुनीं. इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें:  हिमाचल : प्रदेश की 10 समितियों में प्रायोगिक आधार पर डिजिटल माध्यम से होगी दूध खरीद
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More