HomeHimachalSolanखड़े ट्रक से टकराई बोलेरो, किन्नौर के युवक की गई जान, हादसे...

खड़े ट्रक से टकराई बोलेरो, किन्नौर के युवक की गई जान, हादसे के वक्त सवार थे 4 लोग

जिला सोलन में आंजी-रबोन सड़क पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। दुर्घटना का केस पुलिस थाना सदर सोलन में दर्ज किया गया है।

सोलन : जिला सोलन में आंजी-रबोन सड़क पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। दुर्घटना का केस पुलिस थाना सदर सोलन में दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार चौकी सपरून को सूचना मिली कि रबोन और आंजी के बीच एक सड़क दुर्घटना हुई है और घायलों को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से क्षेत्रीय अस्पताल सोलन ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची, जहां दो लोग उपचाराधीन पाए गए। इनमें से एक व्यक्ति को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें:  श्री रेणुकाजी क्षेत्र के 25 वर्षीय युवक ने नाहन में उठाया ये खौफनाक कदम, गई जान

मृतक की पहचान सुनील कुमार (32) पुत्र रतन दास, निवासी गांव नन्स्स्पो, डाकघर तरंडा, तहसील निचार, जिला किन्नौर के रूप में हुई है। वहीं घायल नरेंद्र पुत्र विद्या सिंह, निवासी उपरोक्त का उपचार चल रहा है।

एसपी सोलन टी. एसडी वर्मा के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया कि किन्नौर से परवाणू की ओर जा रही बोलेरो गाड़ी में चार लोग सवार थे। आंजी-रबोन के पास चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में दो लोग घायल हुए, जिनमें से एक की मौत हो गई।

प्रथमदृष्टया दुर्घटना तेज रफ्तारी और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुई है। आरोपी चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें:  एचटी लाइन में दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से 2 युवकों की दर्दनाक मौत, बिजली बोर्ड की लापरवाही आई सामने
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More