होमHimachalSolanबद्दी में लूट और चोरी मामले का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे,...

बद्दी में लूट और चोरी मामले का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, पिस्तौल जैसी वस्तु दिखाकर वारदात को दिया था अंजाम

बद्दी में लूट और चोरी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस थाना बद्दी में 8 अप्रैल 2026 को दर्ज इस मामले में आरोपी को पकड़कर न्यायालय में पेश किए जाने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

बीबीएन : बद्दी में लूट और चोरी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस थाना बद्दी में 8 अप्रैल 2026 को दर्ज इस मामले में आरोपी को पकड़कर न्यायालय में पेश किए जाने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

जानकारी के अनुसार बद्दी के गांव नरंगपुर में किरायेदार के रूप में रह रहे उत्तरप्रदेश के गांव जोरासी, तहसील बिलासपुर, जिला रामपुर निवासी यूसुफ अली पुत्र मुकीन शाह की शिकायत पर यह केस दर्ज किया गया था। शिकायत में बताया गया कि 4 अप्रैल 2026 को उनकी अनुपस्थिति में उनकी पत्नी को पिस्तौल जैसी वस्तु दिखाकर मोबाइल फोन और करीब 2-3 हजार रुपये नकद लूट लिए गए।

ये भी पढ़ें:  संजौली में स्कूल गेट के पास महिला की गोली मारकर हत्या, अज्ञात हमलावर फरार, इलाके में सनसनी

इसके अलावा 7 अप्रैल 2026 की रात को उनकी दुकान से करीब 1 से 2 किलोग्राम तांबा और पीतल भी चोरी हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस थाना बद्दी की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साहिल (23) निवासी गांव मानपुर (फौजी कॉलोनी), तहसील बद्दी, जिला सोलन को गिरफ्तार कर लिया। एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा और मामले में आगामी जांच जारी है।

ये भी पढ़ें:  पिकअप ने कुचली एक साल की मासूम, मौके पर दर्दनाक मौत, चालक पर केस
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More