HomeHimachalKulluअग्निकांड से प्रभावित आशा ठाकुर से मिलने पहुंचे लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य...

अग्निकांड से प्रभावित आशा ठाकुर से मिलने पहुंचे लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह

इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार से भेंट कर उनका हालचाल जाना और इस कठिन समय में उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

कुल्लू : लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पूर्व जिला परिषद सदस्य आशा ठाकुर के निवास पर हुए अग्निकांड की घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। गुरुवार को मंत्री स्वयं बगीचा स्थित उनके घर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण कर पूरी स्थिति का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार से भेंट कर उनका हालचाल जाना और इस कठिन समय में उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। मंत्री ने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण हैं और इससे परिवार को मानसिक व आर्थिक दोनों तरह की क्षति पहुंचती है।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि आग के कारणों की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाए और पीड़ित परिवार को राहत नियमों के तहत शीघ्र सहायता उपलब्ध करवाई जाए। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार हर संकट की घड़ी में लोगों के साथ खड़ी है और प्रभावित परिवार को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

ये भी पढ़ें:  बीएड प्रशिक्षु ने गलती से निगला जहरीला पदार्थ, उपचार के दौरान अस्पताल में तोड़ा दम

Latest Articles

Explore More