HomeHimachalविक्रमबाग के कौंथरो में महिला की बेरहमी से पिटाई, बरसाए डंडे,...

विक्रमबाग के कौंथरो में महिला की बेरहमी से पिटाई, बरसाए डंडे, बुआ सहित 3 के खिलाफ केस

नाहन : जिला सिरमौर के विकास खंड नाहन के विक्रमबाग के कौंथरो गांव में वीरवार को मारपीट का एक मामला सामने आया है. इसमें एक महिला को चोटें आई हैं. पुलिस ने पीड़ित महिला का नाहन मेडिकल कॉलेज में मेडिकल करवा 3 महिलाओं के खिलाफ देर शाम केस दर्ज कर लिया है.

मारपीट के कारणों की पुलिस जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि मामला जमीनी विवाद से जुड़ा है. इस घटना में पीड़ित महिला पर जहां एक महिला ने ताबड़तोड़ डंडे बरसाए, तो 2 अन्य महिलाओं पर धक्का-मुक्की करने के आरोप लगे हैं.

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस संदर्भ में नीतीश निवासी कौंथरो डाकघर विक्रमबाग, तहसील नाहन ने पुलिस थाना कालाअंब में शिकायत दर्ज करवाई है. नीतीश ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे रिश्ते में उसकी बुआ ने जमीनी विवाद के चलते उसकी पत्नी सुमन लता की डंडों से बेरहमी से पिटाई की है. इस घटना का वीडियो भी बनाया गया है, जिसमें उसकी बुआ उसकी पत्नी पर डंडे बरसती हुई नजर आ रही है.

ये भी पढ़ें:  DC के निर्देश : 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के होंगे यूनिट टेस्ट, कमजोर प्रदर्शन करने वालों के लिए शुरू होंगी विशेष रेमेडियल कक्षाएं

इसके साथ-साथ बुआ की ही दो अन्य रिश्तेदार महिलाओं ने भी उसकी पत्नी के साथ धक्का-मुक्की की. इस मारपीट में उसकी पत्नी को भी चोटें आई. इसकी सूचना पुलिस थाना को दी गई. नीतीश ने बताया कि पुलिस में बुआ सहित तीनों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है.

एएसपी सिरमौर योगेश रोल्टा ने बताया कि नीतीश की शिकायत पर तीनों आरोपी महिलाओं के खिलाफ मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है. मारपीट में घायल महिला का मेडिकल करवाया गया है. मामले में आगामी जांच अमल में लाई जा रही है.

ये भी पढ़ें:  हिमाचल पंचायत चुनाव: जानें आपकी पंचायत में किसके सिर सजा जीत का ताज... पहले चरण में सिरमौर की 93 पंचायतों के नतीजे घोषित
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More