HomeHimachalChambaसलूणी-हिमगिरी सड़क पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरा ट्रक, चालक की दर्दनाक...

सलूणी-हिमगिरी सड़क पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरा ट्रक, चालक की दर्दनाक मौत

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में सलूणी-हिमगिरी सड़क पर हुए दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। ये हादसा लडेर के पास पेश आया। शुक्रवार को पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही हादसे की जांच शुरू कर दी है।

चंबा : हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में सलूणी-हिमगिरी सड़क पर हुए दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। ये हादसा लडेर के पास पेश आया। शुक्रवार को पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही हादसे की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार सलूणी-हिमगिरी सड़क गत वीरवार की देर रात एक ट्रक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें चालक की मौके पर ही मौत हो गई। रात के समय हुए हादसे के कारण किसी को इसकी सूचना नहीं मिली।

शुक्रवार सुबह जब स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे ट्रक को दुर्घटनाग्रस्त हालत में देखा, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को इस बारे में जानकारी दी। मृतक की पहचान अनिल कुमार के रूप में हुई है और ट्रक चनेड़ क्षेत्र का बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:  रोहड़ू घटना को लेकर नाहन में विरोध प्रदर्शन, आरोपियों के खिलाफ मांगी कठोर कार्रवाई

सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने दुर्घटना का केस दर्ज कर लिया है। हादसे की जांच की जा रही है।

Latest Articles

Explore More