HomeHimachalShimlaहर दिन बदलता चुनावी रोस्टर, पंचायती राज चुनावों में धांधली का बड़ा...

हर दिन बदलता चुनावी रोस्टर, पंचायती राज चुनावों में धांधली का बड़ा खेल : डॉ. राजीव बिंदल

उन्होंने कहा कि यह सब केवल पंचायती राज और नगर निकाय चुनावों को प्रभावित करने के लिए किया जा रहा है और अब जनता का भरोसा पूरी तरह टूट चुका है। आज स्थिति यह है कि जनता को यह भी विश्वास नहीं कि जो रोस्टर आज जारी हुआ है, वह 5 या 10 दिन बाद भी वही रहेगा।

शिमला : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस सरकार और नेताओं के बयानों को हास्यास्पद और जनता को गुमराह करने वाला बताते हुए कहा कि प्रदेश में पंचायती राज और नगर निकाय चुनावों को लेकर जो स्थिति बनी है, वह लोकतंत्र के लिए बेहद चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता यह जानना चाहती है कि आखिर तीन दिनों में तीन अलग-अलग चुनावी रोस्टर कैसे जारी हो रहे हैं और हर रोस्टर में आरक्षण का स्वरूप अलग-अलग क्यों है।

बिंदल ने आरोप लगाया कि एक दिन एक रोस्टर जारी होता है, अगले दिन गांव की जनसंख्या बदल जाती है और नया रोस्टर आ जाता है और तीसरे दिन फिर एक नया रोस्टर। यह लोकतांत्रिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि चुनावी धांधली का सुनियोजित प्रयास है। उन्होंने कहा कि यह सब केवल पंचायती राज और नगर निकाय चुनावों को प्रभावित करने के लिए किया जा रहा है और अब जनता का भरोसा पूरी तरह टूट चुका है। आज स्थिति यह है कि जनता को यह भी विश्वास नहीं कि जो रोस्टर आज जारी हुआ है, वह 5 या 10 दिन बाद भी वही रहेगा।

ये भी पढ़ें:  मरीजों की सेवा में निरंतर आगे बढ़ रहा "ड्रॉप्स ऑफ होप" का कारवां, जुलाई माह में 40 यूनिट रक्तदान

उन्होंने कांग्रेस सरकार की नीतियों पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश की जनता चंबा से लेकर भरमौर और किन्नौर तक सड़कों पर उतरकर विरोध कर रही है, क्योंकि सरकार ने आम जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। कांग्रेस सरकार ने पहले डीजल पर ₹10.40 का वैट लगाकर जनता पर हजारों करोड़ का बोझ डाला और अब ₹5 प्रति लीटर सेस लगाने की तैयारी कर ली है। इसका सीधा असर परिवहन, महंगाई और रोजमर्रा के सामानों पर पड़ेगा, जनता की जेब पर सीधा वार किया जा रहा है।

बिंदल ने कहा कि सीमेंट के दामों में भारी वृद्धि, स्टांप ड्यूटी में बढ़ोतरी, एचआरटीसी किराये में वृद्धि, पानी और बिजली के बिलों में इजाफा और राशन डिपो में महंगे दामों ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। बिजली के बिल करंट मार रहे हैं। पानी महंगा हो गया है। राशन महंगा हो गया है। हर तरफ केवल महंगाई ही महंगाई है।

ये भी पढ़ें:  ब्रेकिंग : पांवटा साहिब की स्पेशल डिटेक्शन टीम की बड़ी कार्रवाई, 7560 नशीले कैप्सूल-गोलियों की बड़ी खेप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

उन्होंने एंट्री टैक्स को लेकर सरकार को घेरते हुए कहा कि इससे हिमाचल प्रदेश की छवि पड़ोसी राज्यों में खराब हो रही है और प्रदेश के लोगों को अपमान का सामना करना पड़ रहा है। एंट्री टैक्स ने हिमाचल की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया है। यह सरकार की नीतिगत विफलता का बड़ा उदाहरण है। कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार पूरी तरह से विफल हो चुकी है और जनता अब इसे उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है।

ये भी पढ़ें:  चंबा-पठानकोट एनएच पर बड़ा हादसा, महिला सहित 3 लोगों की दर्दनाक मौत, 3 घायल
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More