होमHimachalKangraहिमाचल में 500 फीट गहरी खड्ड में गिरी बोलेरो, दो युवकों की...

हिमाचल में 500 फीट गहरी खड्ड में गिरी बोलेरो, दो युवकों की दर्दनाक मौत, एक घायल

शनिवार रात करीब 11 बजे बंदला गांव के तीन युवक बोलेरो जीप में सवार होकर सौरभ वन विहार मार्ग से गुजर रहे थे। इसी दौरान तेज बारिश के बीच चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और जीप सीधे गहरी खड्ड में जा गिरी।

कांगड़ा : पालमपुर के बंदला पंचायत में शनिवार देर रात दर्दनाक हादसे में दो युवकों की जान चली गई। छिड़ चौक के पास भारी बारिश के बीच बोलेरो जीप अनियंत्रित होकर करीब 500 फीट गहरी न्यूगल खड्ड में जा गिरी। हादसे में 23 वर्षीय अभय और 27 वर्षीय निशांत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक वरुण (उर्फ बन्नू) गंभीर रूप से घायल है।

जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब 11 बजे बंदला गांव के तीन युवक बोलेरो जीप में सवार होकर सौरभ वन विहार मार्ग से गुजर रहे थे। इसी दौरान तेज बारिश के बीच चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और जीप सीधे गहरी खड्ड में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें:  तुर्किए से सेब आयात पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग, सीएम सुक्खू से मिला प्रतिनिधिमंडल

घायल चालक वरुण को तुरंत प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

एक ही गांव के दो युवकों की मौत की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता त्रिलोक कपूर ने सिविल अस्पताल पालमपुर पहुंचकर घायल का हाल जाना और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

ये भी पढ़ें:  एग्रीस्टैक में किसानों का पंजीकरण बनाएगा डिजिटल पहचान, पूरा डाटाबेस होगा तैयार, प्रक्रिया शुरू
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More