HomeHimachalShimlaमंगल स्तुति से गूंजा सराहां, चूड़ेश्वर सेवा समिति के महाधिवेशन में लिए...

मंगल स्तुति से गूंजा सराहां, चूड़ेश्वर सेवा समिति के महाधिवेशन में लिए गए बड़े फैसले

दूसरे दिन के इस अधिवेशन में समिति के सदस्यों और चूड़ेश्वर महाराज के भक्तों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में सेवा कार्यों को और मजबूत बनाने, व्यवस्थाओं में सुधार लाने और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं देने को लेकर व्यापक चर्चा की गई।

चौपाल : रविवार को चूड़ेश्वर सेवा समिति चूड़धार का 23वां वार्षिक महाधिवेशन आयोजित हुआ, जिसकी शुरुआत मंगल स्तुति के साथ हुई और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। दूसरे दिन के इस अधिवेशन में समिति के सदस्यों और चूड़ेश्वर महाराज के भक्तों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में सेवा कार्यों को और मजबूत बनाने, व्यवस्थाओं में सुधार लाने और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं देने को लेकर व्यापक चर्चा की गई।

केंद्रीय कार्यकारिणी चूड़ेश्वर सेवा समिति हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के शिरगुल श्रद्धालुओं का एक प्रमुख आध्यात्मिक और सामाजिक संगठन है, जो लंबे समय से समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। अधिवेशन में समिति के अध्यक्ष बीएम नंटा, महासचिव सुनील कमल और वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप ममगाईं ने बताया कि बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा कर निर्णय लिए गए।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल : प्रदेश की 10 समितियों में प्रायोगिक आधार पर डिजिटल माध्यम से होगी दूध खरीद

अधिवेशन में वित्तीय वर्ष 2025-26 की आय-व्यय रिपोर्ट प्रस्तुत कर उसका अनुमोदन किया गया, जबकि वर्ष 2026-27 के बजट पर भी विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। इसके अलावा चूड़धार में संचालित निःशुल्क भंडारा सेवा को और पारदर्शी और बेहतर बनाने, श्रद्धालुओं के लिए आवास, स्वच्छता और रात्रि विश्राम की सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर भी निर्णय लिए गए।

बैठक में चूड़धार जाने वाले प्रमुख पैदल मार्गों, विशेषकर नौहराधार और मंडाहा मार्ग की स्थिति, सुरक्षा और सुविधाओं के विकास को लेकर भी चर्चा हुई। साथ ही समिति द्वारा संचालित धर्मशालाओं नौहराधार, सराहां और तराहां के रखरखाव और प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए सुझाव सामने आए।

ये भी पढ़ें:  गिरि नदी को पार करते तेज बहाव में बह गया टीचर, नहीं लगा कोई सुराग

इसके अतिरिक्त समिति की विभिन्न इकाइयों के कार्यों की समीक्षा, उपसमितियों की गतिविधियों का मूल्यांकन और भविष्य की कार्ययोजना पर भी विस्तार से चर्चा की गई। समिति के उद्देश्यों को प्रभावी ढंग से लागू करने, प्रशासनिक सुधार, पुनर्गठन और संवैधानिक संशोधनों से जुड़े प्रस्तावों पर भी विचार किया गया।

अधिवेशन में कोषाध्यक्ष चेतराम शर्मा, नारायण चौहान, रमेश शर्मा, जोगिंदर चौहान, रामभज चौहान, हीरानंद मेहता, ग्यार सिंह नेगी और अमर सिंह सहित हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  Weather Alert : आज से करवट लेगा मौसम, आंधी, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की चेतावनी
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More