HomeHimachalShimlaभांग की खेती पर सरकार का बड़ा कदम! पायलट प्रोजेक्ट से खुलेगा...

भांग की खेती पर सरकार का बड़ा कदम! पायलट प्रोजेक्ट से खुलेगा वैधता का रास्ता

प्रदेश सरकार भांग की खेती को अधिकृत करने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रही है और इसी कड़ी में जल्द पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने की तैयारी है।

शिमला : प्रदेश सरकार भांग की खेती को अधिकृत करने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रही है और इसी कड़ी में जल्द पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने की तैयारी है। हालांकि इस प्रक्रिया से पहले विशेषज्ञों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इस संबंध में सरकार ने विधानसभा में लिखित जानकारी देते हुए स्पष्ट किया कि भांग की खेती को लेकर पहले से गठित समिति अपनी रिपोर्ट सदन में पेश कर चुकी है, जिसे एकमत से स्वीकार कर लिया गया है।

सरकार ने बताया कि राजस्व, उद्यान और जनजातीय विकास मंत्री की अध्यक्षता में बनी समिति ने इस विषय पर विस्तृत अध्ययन और सुझाव दिए थे। अब इन सिफारिशों को लागू करने के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है, जिसने व्यापक विचार-विमर्श के बाद भांग की खेती के लिए पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने का निर्णय लिया है।

ये भी पढ़ें:  CM सुक्खू का बड़ा ऐलान : हिमाचल में चिट्टे की सूचना देने वाले को मिलेगा 10 लाख तक का इनाम, जानें कितने ग्राम पर कितना पुरस्कार

इस पायलट प्रोजेक्ट के लिए चौधरी सरवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर और डॉ. यशवंत सिंह परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी को नामित किया गया है। राज्य मंत्रिमंडल की 24 जनवरी 2025 को हुई बैठक में इस विषय के लिए कृषि विभाग को नोडल विभाग घोषित किया जा चुका है।

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि भांग की खेती को विधिसम्मत बनाने के लिए एनडीपीएस नियम 1989 में आवश्यक संशोधन को मंजूरी दी गई है। फिलहाल प्रस्तावित नियमों का मसौदा गृह, वन, राजस्व, कृषि और उद्यान विभागों के साथ विश्वविद्यालयों को सुझाव और टिप्पणियों के लिए भेजा गया है।

ये भी पढ़ें:  हरिपुरधार बस हादसे के पीड़ितों की मदद के लिए आगे आया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिरमौर

सरकार के अनुसार भांग की खेती का मुद्दा अत्यंत संवेदनशील और बहुआयामी है, जिसमें आर्थिक संभावनाओं के साथ कानून व्यवस्था और दुरुपयोग की रोकथाम जैसी चुनौतियां भी जुड़ी हैं। इसलिए इस दिशा में कदम बेहद सावधानी और नियंत्रण के साथ उठाए जा रहे हैं। अभी इस पूरी प्रक्रिया की कोई निश्चित समयसीमा तय नहीं की गई है, लेकिन सरकार जल्द ही इसे जमीन पर उतारने की तैयारी में है।

सरकार का फोकस भांग के औषधीय उपयोग पर रहेगा, जिसमें इसके जरिए दवाइयां और कपड़ा जैसे उत्पाद तैयार किए जा सकें। इसी के साथ सरकार मानती है कि अगर यह पहल सफल रहती है तो प्रदेश में स्वरोजगार के नए अवसर भी पैदा हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल कैबिनेट का ऐलान: आपदा पीड़ितों को ₹7 लाख तक की मदद, राजीव गांधी वन संवर्द्धन योजना को भी मंजूरी
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More