होमHimachalSirmaurसिरमौर के इस प्राथमिक स्कूल की कक्षा में अचानक गिरा छत का...

सिरमौर के इस प्राथमिक स्कूल की कक्षा में अचानक गिरा छत का प्लास्टर, बड़ा हादसा टला, भवन की हालत पर उठे सवाल

जिला सिरमौर के शिलाई विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले शिक्षा खंड रोनहाट की राजकीय प्राथमिक पाठशाला जासवी में सोमवार को शिक्षा विभाग और सरकार की लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां कक्षा के दौरान स्कूल की छत से प्लास्टर गिर गया। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी विद्यार्थी को चोट नहीं आई, लेकिन बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

शिलाई : जिला सिरमौर के शिलाई विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले शिक्षा खंड रोनहाट की राजकीय प्राथमिक पाठशाला जासवी में सोमवार को शिक्षा विभाग और सरकार की लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां कक्षा के दौरान स्कूल की छत से प्लास्टर गिर गया। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी विद्यार्थी को चोट नहीं आई, लेकिन बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

इस घटना के बाद एबीवीपी पदाधिकारी मनीष बिरसांटा ने स्थानीय प्रशासन, शिक्षा विभाग और जनप्रतिनिधियों पर घोर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते जर्जर भवन की मरम्मत करवाई गई होती तो ऐसी स्थिति पैदा नहीं होती। उन्होंने इसे बच्चों की सुरक्षा के साथ सीधा खिलवाड़ बताया और कहा कि इसे किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

ये भी पढ़ें:  राजगढ़ के 'रोवर्स' ने लहराया परचम, मंडी के रिवालसर में पास किया 'निपुण' प्रशिक्षण का कड़ा इम्तिहान

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए प्रशासन से मांग की है कि तुरंत सभी शैक्षणिक संस्थानों के भवनों की स्थिति का निरीक्षण करवाया जाए और जहां जरूरत हो वहां मरम्मत कार्य सुनिश्चित किया जाए। मनीष बिरसांटा ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने जल्द उचित कदम नहीं उठाए, तो परिषद छात्रों और आम लोगों को संगठित कर उग्र आंदोलन करने को मजबूर होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

उधर, जिला सिरमौर के प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक राजीव ठाकुर ने बताया कि बीईईओ रोनहाट को जासवी स्कूल का निरीक्षण करने के निर्देश दे दिए गए हैं। साथ ही स्कूल स्टाफ को भी निर्देश दिए गए हैं कि जब तक इस कक्षा भवन की मरम्मत नहीं हो जाती, तब तक विद्यार्थियों को अन्य कमरे में बैठने की व्यवस्था की जाई। जल्द ही स्कूल भवन की मरम्मत के लिए बजट भी उपलब्ध करवाया जाएगा, ताकि भविष्य में किसी भी अनहोनी घटना से बचा जा सके।

ये भी पढ़ें:  अंतरराष्ट्रीय शिमला समर फेस्टिवल-2026 में हास्य नाटक "बिष्टी लाणी" का मंचन

Latest Articles

Explore More