HomeHimachalहिमाचल प्रदेश पुलिस शूटिंग क्लब के चार शूटर्स नेशनल चैंपियनशिप के लिए...

हिमाचल प्रदेश पुलिस शूटिंग क्लब के चार शूटर्स नेशनल चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई, नॉर्थ जोन प्रतियोगिता में दिखाई अपनी काबिलियत

हिमाचल प्रदेश पुलिस शूटिंग क्लब छठी आईआरबीएन धौलाकुआं के चार शूटर्स ने नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई किया है।

नाहन : हिमाचल प्रदेश पुलिस शूटिंग क्लब छठी आईआरबीएन धौलाकुआं के चार शूटर्स ने नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई किया है। उत्तराखंड के देहरादून स्थित त्रिशूल शूटिंग रेंज में आयोजित 45वीं नॉर्थ जोन शूटिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए क्वालिफिकेशन स्टैंडर्ड हासिल किया।

50 मीटर थ्री पोजिशन .22 राइफल इवेंट में मीनाक्षी शर्मा ने जूनियर महिला, ओजस्वनी सिंह ने यूथ महिला और सूर्यांश कपूर ने यूथ पुरुष वर्ग में नेशनल चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई किया। वहीं धिव्यांशु ने 10 मीटर एयर राइफल के सब-यूथ पुरुष वर्ग में क्वालिफिकेशन हासिल किया।

हिमाचल प्रदेश पुलिस शूटिंग क्लब के कोच एवं महासचिव इंस्पेक्टर सुरेश चौहान ने बताया कि चारों शूटर्स ने प्रतियोगिता के दौरान शानदार कौशल, दृढ़ संकल्प और निरंतर मेहनत का प्रदर्शन किया। इसी के दम पर उन्होंने नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए जरूरी क्वालिफिकेशन स्टैंडर्ड हासिल किए हैं।

ये भी पढ़ें:  राज्यपाल ने ड्रॉप्स ऑफ होप सोसाइटी सिरमौर को किया सम्मानित, रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं को सराहा

हिमाचल प्रदेश पुलिस शूटिंग क्लब के अध्यक्ष एवं छठी आईआरबीएन धौलाकुआं के कमांडेंट भागमल ठाकुर ने चारों युवा शूटर्स और कोच के समर्पण, अनुशासन और कड़ी मेहनत की सराहना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन जारी रखते हुए हिमाचल प्रदेश पुलिस, शूटिंग क्लब और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

ये भी पढ़ें : सिरमौर में 800 साल पुराने मंदिर के पुनर्निर्माण बाद निभाई गई ये आखिरी रस्म, देवता के दर्शन पाने उमड़ी भारी आस्था

ये भी पढ़ें : राजस्व लोक अदालतों में 6.81 लाख लंबित मामले निपटे, अब सरकारी सेवाएं बन रहीं सरल और सुगम: CM सुक्खू

ये भी पढ़ें:  कांवड़ यात्रा को लेकर अलर्ट मोड पर सिरमौर पुलिस, श्रद्धालुओं, लंगर संचालकों और दुकानदारों के लिए जारी किए ये निर्देश
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More