HomeHimachalKulluभुंतर इलाके में 17 अप्रैल को 7 घंटे गुल रहेगी बिजली, बोर्ड...

भुंतर इलाके में 17 अप्रैल को 7 घंटे गुल रहेगी बिजली, बोर्ड करेगा ये काम

इस कार्य के चलते आईटीआई शमशी, ज्वालामाता मंदिर और आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

कुल्लू : भुंतर क्षेत्र में 17 अप्रैल को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। सहायक अभियंता, विद्युत उपमंडल भुंतर ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 के.वी. भुंतर फीडर के तहत नेशनल हाइवे के साथ लगती एलटी लाइनों के आसपास पेड़ों की कटाई और सामान्य रखरखाव कार्य किया जाएगा।

इस कार्य के चलते आईटीआई शमशी, ज्वालामाता मंदिर और आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

उन्होंने बताया कि यदि निर्धारित तिथि को मौसम खराब रहता है या बारिश होती है, तो यह कार्य अगले दिन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईपीएस और 62 एचपीएस अधिकारियों के तबादले

Latest Articles

Explore More