HomeHimachalBilaspurब्लू स्टार कंपनी में ऑपरेटर के 50 पदों के लिए साक्षात्कार 17...

ब्लू स्टार कंपनी में ऑपरेटर के 50 पदों के लिए साक्षात्कार 17 अप्रैल को

ब्लू स्टार के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता किसी भी ट्रेड में आईटीआई, फिटर, टर्नर, इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रिक, मोटर मेकेनिक, पंप ऑपरेटर और वेल्डर डिप्लोमा होना चाहिए।

बिलासपुर : ब्लू स्टार कंपनी,  कालाअंब, जिला सिरमौर द्वारा ऑपरेटर के 50 पदों को भरा जा रहा है, जबकि श्रीराम इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, घुमारवीं द्वारा सेल्स एग्जीक्यूटिव तथा सेल्स मैनेजर के 6 पदों को भी भरा जाएगा। इन पदों के लिए आगामी 17 अप्रैल को उप-रोजगार कार्यालय घुमारवीं में सुबह 10ः30 बजे से कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा।

इस बारे जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी बिलासपुर राजेश मेहता ने बताया कि ब्लू स्टार के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता किसी भी ट्रेड में आईटीआई, फिटर, टर्नर, इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रिक, मोटर मेकेनिक, पंप ऑपरेटर और वेल्डर डिप्लोमा होना चाहिए। इन पदों के लिए 16 से 25 वर्ष आयु वर्ग के उम्मीदवार आवेदन कर सकते है। चयनित अभ्यर्थियों को 16 हजार से 20 हजार 800 रुपये तक मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  सोलन की बेटी ने बढ़ाया प्रदेश का मान, हंगरी के प्रतिष्ठित स्टाइपेंडियम हंगारिकम छात्रवृत्ति के लिए चयन

इसी तरह सेल्स एग्जीक्यूटिव और सेल्स मैनेजर के इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक व एमबीए पास रखी गई है। इन पदों के लिए 25 से 45 वर्ष आयु वर्ग के उम्मीदवार आवेदन कर सकते है। चयनित अभ्यर्थियों को 20 हजार से 30 हजार रुपये तक मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित निर्धारित स्थान, तिथि व समय पर उपस्थित होकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। इस बारे अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01978-222450 पर संपर्क किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:  603 वोटों की बड़ी बढ़त से जीते रजनीश कुमार, बनकला वार्ड-3 में दर्ज की शानदार जीत
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More