होमHimachalSirmaurखर्चा लेने गई पत्नी से मारपीट पर पति समेत एक महिला पर...

खर्चा लेने गई पत्नी से मारपीट पर पति समेत एक महिला पर केस

जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति और एक अन्य महिला के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति और एक अन्य महिला के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता रजनी ने आरोप लगाया है कि उसके पति हरीश कुमार और एक अन्य महिला शीतल ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान उसके बाल भी खींचे गए।

पुलिस को दी शिकायत के अनुसार रजनी अपने पति से खर्चा लेने के लिए उनके कमरे में गई थी, जहां यह विवाद हुआ और मारपीट की घटना सामने आई। इस मारपीट में रजनी के दाहिने बाजू पर चोट आई है।

ये भी पढ़ें:  अब JOA के 351 और रेडियोग्राफर के 28 पदों पर होगी भर्ती, पदों की संख्या बढ़ी

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More