बिलासपुर : जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह में शामिल होने के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री डाॅ. (कर्नल) धनीराम शांडिल आज शाम बिलासपुर पंहुचे।
परिधि गृह बिलासपुर पहुंचने पर जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों ने स्वागत किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक बंबर ठाकुर, उपायुक्त राहुल कुमार, अतिरिक्त उपायुक्त ओम कांत ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव चौधरी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. शशिदत्त शर्मा, जिला कल्याण अधिकारी, रमेश बंसल, जिला कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
