HomeHimachalSolanहिमाचल के बद्दी में युवक की बेरहमी से हत्या, खेत में मिला...

हिमाचल के बद्दी में युवक की बेरहमी से हत्या, खेत में मिला शव, इलाके में सनसनी

हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के बिलांवाली लबाणा में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है, जहां व्यक्ति का शव खेत में पड़ा मिला। पुलिस की प्रारंभिक जांच में युवक के सिर पर चोटें पाई गईं। इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

बीबीएन : हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के बिलांवाली लबाणा में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है, जहां व्यक्ति का शव खेत में पड़ा मिला। पुलिस की प्रारंभिक जांच में युवक के सिर पर चोटें पाई गईं। इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

इस मामले में शिकायत के आधार पर पुलिस थाना बद्दी में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मृतक की पहचान ओमकार चौधरी पुत्र दिलावर सिंह निवासी गांव छितावर, डाकघर किरतपुर, तहसील व जिला बिजनौर (उत्तरप्रदेश) के रूप में हुई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं, एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं।

ये भी पढ़ें:  न सर्वे की टेंशन ना मुआवजे में देरी, सिर्फ एक पंजीकरण करवा किसानों को मिलेंगे सीधे ये सब लाभ

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि हत्या के इस मामले में पुलिस ने 2 संदिग्धों की पहचान कर ली है। युवक का शव खेत में पड़ा मिला था, जिसके सिर पर गंभीर चोटों के निशान थे। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बीती रात मृतक युवक का कुछ व्यक्तियों के साथ विवाद हुआ था। उन्होंने बताया कि बद्दी पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित की हैं। टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। उन्होंने बताया कि हत्या की इस वारदात में शामिल आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

ये भी पढ़ें:  श्री नैना देवी विस क्षेत्र के लिए 127 करोड़ रुपये की 13 विकास परियोजनाएं समर्पित
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More