HomeHimachalShimlaकांग्रेस में नेतृत्व, संगठन और सरकार तीनों के बीच तालमेल शून्य: राकेश...

कांग्रेस में नेतृत्व, संगठन और सरकार तीनों के बीच तालमेल शून्य: राकेश जमवाल

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की बैठकें और रणनीति निर्माण केवल दिखावा है, क्योंकि जमीनी स्तर पर पार्टी पूरी तरह बिखरी हुई है। जब सरकार और संगठन एक दिशा में ही नहीं हैं, तो रणनीति केवल कागजों तक ही सीमित रह जाती है। प्रदेश में जनता कांग्रेस सरकार की नीतियों से पूरी तरह निराश है।

शिमला : भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता राकेश जमवाल ने कांग्रेस की प्रदेश स्तरीय बैठक और संगठनात्मक गतिविधियों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के भीतर गहरा आंतरिक संघर्ष और असंतोष अब सार्वजनिक रूप से सामने आ चुका है। हाल ही में कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी के शिमला दौरे के दौरान यह साफ संकेत मिला कि पार्टी का आलाकमान प्रदेश सरकार के कामकाज से संतुष्ट नहीं है।

उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं के बीच बढ़ती खींचतान विशेषकर आनंद शर्मा और कौल सिंह ठाकुर जैसे नेताओं से जुड़े घटनाक्रम कांग्रेस के अंदर चल रहे द्वंद्व को उजागर करते हैं। कांग्रेस में नेतृत्व, संगठन और सरकार तीनों के बीच तालमेल पूरी तरह शून्य है। नेता आपसी खींचतान में लगे हैं और इस जीरो तालमेल में हीरो बनने की कोशिश कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:  स्वास्थ्य केंद्र धगेड़ा में शुरू हुआ मुफ्त HPV टीकाकरण, ददाहू में बीएमओ डॉ. मोनीषा ने किया अभियान का शुभारंभ

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की बैठकें और रणनीति निर्माण केवल दिखावा है, क्योंकि जमीनी स्तर पर पार्टी पूरी तरह बिखरी हुई है। जब सरकार और संगठन एक दिशा में ही नहीं हैं, तो रणनीति केवल कागजों तक ही सीमित रह जाती है। प्रदेश में जनता कांग्रेस सरकार की नीतियों से पूरी तरह निराश है।

महंगाई, बेरोजगारी, प्रशासनिक अव्यवस्था और विकास कार्यों की धीमी गति ने जनता का विश्वास पूरी तरह खत्म कर दिया है। उन्होंने पंचायती राज चुनावों को लेकर भाजपा की तैयारी का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा पूरी तरह संगठित, सक्रिय और चुनाव के लिए तैयार है।

ये भी पढ़ें:  सोलन-सिरमौर के डाकघरों में 2 अगस्त को बंद रहेगा लेन-देन, APT लागू करने की तैयारी

जमवाल ने कहा कि पंचायती राज चुनावों में कांग्रेस का धरातल पर सुपड़ा साफ होना तय है। जनता अब जवाब देने के मूड में है। भाजपा कार्यकर्ता बूथ स्तर तक मजबूत संगठन के साथ मैदान में हैं और विकास, पारदर्शिता और जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More