HomeHimachalShimlaहिमाचल विधानसभा में गूंजा पच्छाद के लोगों का दर्द, विधायक रीना ने...

हिमाचल विधानसभा में गूंजा पच्छाद के लोगों का दर्द, विधायक रीना ने उठाया सराहां अस्पताल का मामला

रीना कश्यप ने बताया कि सिविल अस्पताल सराहां में डॉक्टर के 11 पद सृजित हैं, जिसमें से 9 पद लंबे समय से रिक्त चल रहे हैं। विधायक ने मुख्यमंत्री से शीघ्र इन रिक्त पड़े चिकित्सकों के नौ पदों को भरने की मांग भी की।

शिमला : हिमाचल प्रदेश की विधानसभा में मंगलवार को विधायक रीना कश्यप ने पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के सिविल अस्पताल सराहां में खाली पड़े डॉक्टरों के पदों का मामला पुरजोर तरीके से उठाया। उन्होंने बताया कि किस तरह प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डॉ. वाई.एस. परमार के गृह क्षेत्र का यह अस्पताल बदहाल स्थिति में है।

विधायक ने साफ कहा कि डॉक्टरों की कमी के चलते यहां स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं और हाल ही में एक युवक की मौत भी इसी का परिणाम थी। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से इन रिक्त पदों को तुरंत भरने की मांग की।

ये भी पढ़ें:  श्री नैना देवी विस क्षेत्र के लिए 127 करोड़ रुपये की 13 विकास परियोजनाएं समर्पित

रीना कश्यप ने बताया कि सिविल अस्पताल सराहां में डॉक्टर के 11 पद सृजित हैं, जिसमें से 9 पद लंबे समय से रिक्त चल रहे हैं। विधायक ने मुख्यमंत्री से शीघ्र इन रिक्त पड़े चिकित्सकों के नौ पदों को भरने की मांग भी की।

उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने सिविल अस्पताल सराहां को 100 बेडेड अस्पताल का दर्जा दिया था, जिसे कांग्रेस ने आते ही डिनोटिफाइड कर दिया था, उसे भी बहाल करने की मांग की।

विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 6 सितंबर को पच्छाद के उपमंडल मुख्यालय सराहां में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय श्रीवामन द्वादशी मेले के समापन समारोह में आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें:  प्राइवेट स्कूल छोड़ 6 बच्चों ने सरकारी स्कूल कांसर का किया रुख, सुविधाओं और प्रयासों का दिखा असर

उन्होंने उम्मीद जताई कि 40 पंचायतों को लाभान्वित करने वाले इस सिविल अस्पताल सराहां को 100 बेडेड अस्पताल करने की मांग को भी मुख्यमंत्री अवश्य पूरा करेंगे।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More