HomeHimachalKulluएनडीएमए के सदस्य और सचिव ने किया सिस्सू झील में GLOF अर्ली...

एनडीएमए के सदस्य और सचिव ने किया सिस्सू झील में GLOF अर्ली वार्निंग सिस्टम का निरीक्षण, मनाली में रणनीतिक बैठक

निरीक्षण के दौरान डॉ. असवाल ने बताया कि इस दौरे का मुख्य उद्देश्य ‘प्रूफ ऑफ कॉन्सेप्ट’ के तौर पर स्थापित किए जाने वाले GLOF अर्ली वार्निंग सिस्टम के तकनीकी पहलुओं को समझना और उसकी प्रभावशीलता का आकलन करना है।

कुल्लू : लाहौल-स्पीति की सिस्सू झील में प्रस्तावित ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) अर्ली वार्निंग सिस्टम को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर गतिविधियां तेज हो गई हैं। National Disaster Management Authority के सदस्य डॉ. दिनेश कुमार असवाल और सचिव मनीष भारद्वाज ने सिस्सू झील का दौरा कर इस महत्वपूर्ण परियोजना का जायजा लिया। इस दौरान मनाली में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें सिस्टम के प्रभावी क्रियान्वयन और समन्वय पर चर्चा हुई।

निरीक्षण के दौरान डॉ. असवाल ने बताया कि इस दौरे का मुख्य उद्देश्य ‘प्रूफ ऑफ कॉन्सेप्ट’ के तौर पर स्थापित किए जाने वाले GLOF अर्ली वार्निंग सिस्टम के तकनीकी पहलुओं को समझना और उसकी प्रभावशीलता का आकलन करना है। उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में ग्लेशियर झीलों के फटने से आने वाली अचानक बाढ़ एक गंभीर चुनौती है और सिस्सू झील में स्थापित होने वाली यह आधुनिक प्रणाली आपदा से पहले ही चेतावनी देने में सक्षम होगी।

ये भी पढ़ें:  सोलन-राजगढ़-मीनस सड़क को मिले NH का दर्जा, उद्योग मंत्री को ज्ञापन सौंप हाटी विकास मंच ने उठाई मांग

अधिकारियों के अनुसार इस सिस्टम के सफल प्रदर्शन और ज्ञान-साझाकरण सत्र के माध्यम से इसके व्यावहारिक उपयोग को परखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य स्तर पर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण बेहतर कार्य कर रहा है और केंद्र व राज्य सरकारें जनता की सुरक्षा के लिए लगातार प्रयासरत हैं, जिससे भविष्य में बाढ़ जैसी आपदाओं से होने वाले नुकसान को कम किया जा सके।

व्यास नदी के किनारे होने वाले नुकसान पर बात करते हुए उन्होंने हिमालय में हो रही भौगोलिक गतिविधियों और बढ़ते क्लाइमेट चेंज को भी चिंता का विषय बताया। उनका कहना था कि वैज्ञानिक प्रगति के बावजूद प्रकृति के नियमों के विपरीत हो रहे कार्यों का दूरगामी प्रभाव सामने आ रहा है। ऐसे में जनभागीदारी, वृक्षारोपण और सामूहिक प्रयासों की भूमिका भी बेहद महत्वपूर्ण है।

ये भी पढ़ें:  अर्की अग्निकांड : मलबे में मिले और अवशेष, सिलेंडर बरामद, सुरक्षा के बीच मलबा हटाने का काम जारी

मनाली में आयोजित बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे इस परियोजना के सफल क्रियान्वयन के लिए तकनीकी टीम के साथ लगातार समन्वय बनाए रखें। अतिरिक्त सचिव राजस्व एवं डीएमसी निशांत ठाकुर ने परियोजना की प्रगति की जानकारी दी, जबकि जल शक्ति विभाग मंडी जोन के मुख्य अभियंता ने विस्तृत प्रस्तुति दी। बैठक में उपायुक्त लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना, उपमंडल अधिकारी मनाली गुंजीत सिंह चीमा, जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता विनोद कुमार, अधिशाषी अभियंता कुल्लू अमित ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर : गैंगस्टर हमजा के बाद दूसरी गिरफ्तारी, घर से देसी कट्टा, दो मैगजीन और दो जिंदा राउंड हुए थे बरामद
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More