HomeHimachalShimlaझटकाः राशन के डिपुओं में 11 रुपये महंगी मिलेगी उड़द दाल, आटे...

झटकाः राशन के डिपुओं में 11 रुपये महंगी मिलेगी उड़द दाल, आटे के कोटे में कटौती जारी

हिमाचल के लाखों उपभोक्ताओं को मई माह से बड़ा झटका लगने जा रहा है। डिपुओं में मिलने वाली उड़द दाल के दाम बढ़ा दिए गए हैं, जिससे एपीएल और एनएफएसए दोनों श्रेणियों के राशनकार्ड धारकों पर सीधा असर पड़ेगा।

शिमला : हिमाचल के लाखों उपभोक्ताओं को मई माह से बड़ा झटका लगने जा रहा है। डिपुओं में मिलने वाली उड़द दाल के दाम बढ़ा दिए गए हैं, जिससे एपीएल और एनएफएसए दोनों श्रेणियों के राशनकार्ड धारकों पर सीधा असर पड़ेगा।

मई से एपीएल राशनकार्ड धारकों को उड़द दाल 94 रुपये प्रति किलो मिलेगी, जबकि बीते माह यही दाल 83 रुपये में मिल रही थी। इसी तरह एनएफएसए राशनकार्ड धारकों को यह दाल अब 89 रुपये प्रति किलो मिलेगी, जो पहले 78 रुपये थी। यानी दोनों ही श्रेणियों के उपभोक्ताओं को 11 रुपये प्रति किलो अधिक भुगतान करना होगा।

दूसरी ओर मलका दाल के दामों में मामूली बदलाव किया गया है। एपीएल उपभोक्ताओं के लिए मलका दाल एक रुपये महंगी होकर 72 रुपये प्रति किलो हो गई है, जबकि एनएफएसए उपभोक्ताओं को यह दाल एक रुपये सस्ती होकर 66 रुपये प्रति किलो मिलेगी।

ये भी पढ़ें:  शिक्षा और समाजसेवा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए चौपाल के गोबिंद सिंह चैंइक को पीएचडी की मानद उपाधि

चना दाल के दामों में राहत दी गई है। एपीएल को अब चना दाल 66 रुपये प्रति किलो मिलेगी, जो पहले 73 रुपये थी। वहीं एनएफएसए उपभोक्ताओं को यह 61 रुपये में मिलेगी, जबकि पहले इसका रेट 68 रुपये था।

सरसों तेल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है और यह एपीएल और एनएफएसए दोनों को 153 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से ही उपलब्ध रहेगा।

इसके साथ ही आटे के कोटे में कटौती का असर भी जारी रहेगा। प्रदेश सरकार की ओर से पहले की गई कटौती को मई में भी बरकरार रखा जाएगा, जिससे कई परिवारों को बाजार से महंगा आटा खरीदना पड़ेगा। फरवरी में 11 किलो आटा दिया गया था, जबकि मार्च और अप्रैल में 12 किलो मिला था, लेकिन अब मई में भी पूरी मात्रा नहीं मिलने की स्थिति बनी हुई है।

ये भी पढ़ें:  ₹7,616 का 'Saven Thursday Six Harendra Sixty' चेक! मिड-डे मील इंचार्ज सस्पेंड, वायरल मामले में सामने आई ये चौंकाने वाली बात
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More