HomeHimachalSolanबिजली उपभोक्ता मित्र के 129 पदों पर भर्ती का मौका, 11 और...

बिजली उपभोक्ता मित्र के 129 पदों पर भर्ती का मौका, 11 और 12 जून को यहां होंगे कैंपस इंटरव्यू

मैसर्स एम.पी.एस. एंड कंपनी शिमला द्वारा बिजली उपभोक्ता मित्र के 129 पदों पर आउटसोर्स आधार पर भर्ती के लिए 11 और 12 जून, 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे।

सोलन : मैसर्स एम.पी.एस. एंड कंपनी शिमला द्वारा बिजली उपभोक्ता मित्र के 129 पदों पर आउटसोर्स आधार पर भर्ती के लिए 11 और 12 जून, 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी सोलन जगदीश कुमार ने दी।

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए 11 जून, 2026 को मॉडल करिअर सेंटर सोलन, डिस्ट्रोफी हॉस्पिटल जटोली के समीप स्थित जिला रोजगार कार्यालय सोलन और 12 जून, 2026 को मॉडल करिअर सेंटर (उप रोजगार कार्यालय) बद्दी, गुरुद्वारा संडोली के निकट आयोजित कैंपस इंटरव्यू में अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। दोनों स्थानों पर साक्षात्कार प्रक्रिया प्रातः 10:30 बजे शुरू होगी।

ये भी पढ़ें:  यहां रोजगार का सुनहरा मौका, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, जानें क्या है कैंपस इंटरव्यू का शैड्यूल

उन्होंने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार अपनी शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य आवश्यक प्रमाण पत्रों तथा दस्तावेजों सहित निर्धारित तिथि पर संबंधित स्थल पर पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।

जिला रोजगार अधिकारी ने स्पष्ट किया कि कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

उन्होंने बताया कि भर्ती प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय सोलन के दूरभाष नंबर 01792-227242 पर संपर्क कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  इंटरनेशनल यूथ कॉन्क्लेव: ओडिशा में हिमाचल प्रदेश को पहला पुरस्कार
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More