HomeHimachalChambaउपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने 96.32 करोड़ की 3 परियोजनाओं के किए लोकार्पण...

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने 96.32 करोड़ की 3 परियोजनाओं के किए लोकार्पण व शिलान्यास

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को डलहौज़ी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जल शक्ति विभाग की लगभग 96 करोड़ 32 लाख धनराशि वाली तीन परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए।

चंबा (डलहौजी) : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को डलहौज़ी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जल शक्ति विभाग की लगभग 96 करोड़ 32 लाख धनराशि वाली तीन परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए। उपमुख्यमंत्री ने इन परियोजनाओं के अंतर्गत 67 करोड़ 60 लाख रुपये की राशि से नवनिर्मित पेयजल योजना डलहौज़ी (सुधार एवं विस्तार) तथा 25 करोड़ 70 लाख रुपये की राशि से निर्मित पेयजल योजना डलहौज़ी (संवर्धन एवं आल्हा जल संग्रहण सुधार) का विधिवत लोकार्पण किया।

साथ में उन्होंने लगभग 3 करोड़ रुपये की अनुमानित राशि से निर्मित होने वाली मल निकासी योजना डलहौजी (अवरोधन एवं दिशा परिवर्तन) का शिलान्यास भी किया। इस मौके पर उन्होंने डलहौज़ी स्थित परिधि गृह परिसर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में आधुनिक एवं सुदृढ़ पेयजल तथा स्वच्छता ढांचा विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि गत तीन वर्षों के दौरान सरकार ने इस दिशा में उल्लेखनीय प्रगति की है।

ये भी पढ़ें:  Sirmaur : लो फिर गांव की तरफ पहुंच गए नागराज, इलाके में दहशत का माहौल, दोबारा रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

उन्होंने कहा कि डलहौज़ी शहर में पर्यटन की दृष्टि से भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त जल उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। शहर की 40 लाख लीटर प्रतिदिन की मौजूदा क्षमता को इन परियोजनाओं के क्रियान्वयन से बढ़ाकर 80 लाख लीटर प्रतिदिन किया गया है। अब कुल 120 लाख लीटर प्रतिदिन क्षमता उपलब्ध होने से लोगों को विशेष सुविधा मिलेगी।

इसके अंतर्गत 220 किलोमीटर पेयजल आपूर्ति लाइन बिछाई गई है तथा 26 जल भंडारण टैंकों का निर्माण किया गया है। नई योजनाओं के माध्यम से क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति प्रणाली को तकनीकी रूप से उन्नत किया गया है, जिसमें जल शोधन संयंत्र, पंपिंग प्रणाली, भंडारण टैंक तथा वितरण नेटवर्क का विस्तार शामिल है। इन परियोजनाओं से डलहौज़ी नगर परिषद, छावनी क्षेत्र, वायुसेना स्टेशन तथा आसपास के क्षेत्रों के लोगों को लाभ मिलेगा।

ये भी पढ़ें:  VAHAN पोर्टल में छेड़छाड़ का बड़ा खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार, फर्जी आईडी से चला रहे थे पूरा रैकेट

उपमुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में डलहौज़ी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जल शक्ति विभाग द्वारा कार्यान्वित विभिन्न परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि 315 करोड़ रुपये से अधिक की राशि के कार्य प्रगति पर हैं। उन्होंने जारी परियोजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि मल निकासी योजना डलहौजी का कार्य वर्ष 2027 तक पूरा कर लिया जाएगा।

उपमुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री आशा कुमारी की मांग पर डलहौजी–पठानकोट वोल्वो बस सेवा का परिचालन प्रारंभ करने का भी आश्वासन दिया। मुकेश अग्निहोत्री का कार्यक्रम में पूर्व मंत्री आशा कुमारी ने स्वागत करते हुए उन्हें शॉल-टोपी एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने इस अवसर पर राष्ट्रीय उच्च मार्ग-154ए के अंतर्गत पंजाब राज्य में आने वाले हिस्से के उन्नयन कार्यों का मामला पंजाब सरकार के समक्ष उठाने तथा जिला चंबा के लिए नई बसें उपलब्ध करवाने का भी आग्रह किया।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल : HPSEDC को प्रदेश के युवाओं के लिए विदेशों में रोजगार के अवसर तलाशने के निर्देश

सामाजिक कार्यकर्ता भारती नैय्यर, महासचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी अमित भरमौरी, अध्यक्ष भलेई माता प्रबंधन समिति कमल ठाकुर, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष धर्म सिंह पठानिया, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरजीत भरमौरी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अमित शर्मा, एसडीएम अनिल भारद्वाज, मुख्य अभियंता जल शक्ति उत्तरी क्षेत्र दीपक गर्ग, अधीक्षण अभियंता जल शक्ति राजेश मोगरा सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Latest Articles

Explore More