HomeHimachalSirmaurपांवटा साहिब के NDPS केस में बड़ा खुलासा: सहारनपुर कनेक्शन से 7440...

पांवटा साहिब के NDPS केस में बड़ा खुलासा: सहारनपुर कनेक्शन से 7440 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद, तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार

ND&PS एक्ट के तहत दर्ज मामले की बेकवर्ड लिंकेज जांच में पुलिस ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से 7440 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद किए हैं और तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में नशा तस्करी के खिलाफ चल रही कार्रवाई में सिरमौर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। ND&PS एक्ट के तहत दर्ज मामले की बेकवर्ड लिंकेज जांच में पुलिस ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से 7440 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद किए हैं और तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार 23 अप्रैल को पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम पांवटा साहिब ने गुप्त सूचना के आधार पर ट्रक यूनियन के पास एक टैंपो से रविकांत उर्फ बंटी और विकास के कब्जे से 1104 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद किए थे। इस मामले में पुलिस थाना पांवटा साहिब में ND&PS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था।

ये भी पढ़ें:  20 लाख तक के लंबित बिलों के भुगतान के निर्देश, ठेकेदारों को जारी होंगे 225 करोड़

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि मामले की गहन जांच और पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान मिले सुरागों के आधार पर 26 अप्रैल को पुलिस टीम ने सहारनपुर के चिलकाना थाना क्षेत्र स्थित गांव गोवर्धनपुर ढलानी में गफ्फार (51) के मकान पर दबिश दी। तलाशी के दौरान मकान के भीतर एक कमरे में सोफों के पीछे छिपाकर रखे गए कट्टे से 7440 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद किए गए।

उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने आरोपी गफ्फार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

एसपी ने स्पष्ट किया है कि राज्य के भीतर और बाहरी राज्यों से जुड़े नशा सरगनाओं के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे तस्करों को तलाश कर सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  शहरी निकाय चुनाव में OBC आरक्षण को मंजूरी, मंत्रिमंडल की बैठक में और भी बहुत कुछ, एक क्लिक पर पढ़ें तमाम फैसले
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More