HomeHimachalमंडी और हमीरपुर में पशु मित्र भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट की...

मंडी और हमीरपुर में पशु मित्र भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट की तिथियां निर्धारित

पशु मित्र की भर्ती के लिए संशोधित नीति के अनुसार पुरुष उम्मीदवार के लिए 30 मिनट में 5000 मीटर और महिला उम्मीदवार के लिए 10 मिनट में 1500 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।

मंडी : पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. मुकेश महाजन ने बताया कि विभाग में पशु मित्र (मल्टी टास्क वर्कर) की भर्ती के तहत उपमंडल सदर मंडी एवं करसोग के उम्मीदवारों के लिए शारीरिक परीक्षण की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। सदर मंडी (ग्रामीण) उपमंडल में 7 तथा करसोग उपमंडल में 4 पशु मित्रों का चयन किया जाना है।

उन्होंने बताया कि सदर मंडी के तहत 24 अप्रैल, 2026 को सुबह 8:30 बजे से पुरुष उम्मीदवारों के लिए और 25 अप्रैल, 2026 को सुबह 7:45 बजे से महिला उम्मीदवारों के लिए पड्डल मैदान मंडी में यह परीक्षण आयोजित किया जाएगा। करसोग उपमंडल में 29 अप्रैल, 2026 को सुबह 9:00 बजे से पुरुष/महिला उम्मीदवारों के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करसोग के मैदान में यह परीक्षण आयोजित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  देश की नामी कंपनियां देंगी रोजगार, यहां है सुनहरा मौका, जानिए कितनी होगी सैलरी

उन्होंने बताया कि पशु मित्र की भर्ती के लिए संशोधित नीति के अनुसार पुरुष उम्मीदवार के लिए 30 मिनट में 5000 मीटर और महिला उम्मीदवार के लिए 10 मिनट में 1500 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। फिजिकल टेस्ट पास करने वाले उम्मीदवारों में से हर संस्थान के लिए मेरिट आधार पर 5 उम्मीदवारों का एक पैनल तैयार किया जाएगा। छंटनी किए गए उम्मीदवारों को काउंसलिंग के समय मूल दस्तावेजों के साथ पुष्टि के लिए बुलाया जाएगा। इसकी तिथियां अलग से सूचित की जाएंगी।

हमीरपुर में पशु मित्र भर्ती का ग्राउंड टेस्ट 27 को
उपमंडल हमीरपुर के विभिन्न पशु चिकित्सा संस्थानों में भरे जाने वाले पशु मित्र के पदों के आवेदकों का ग्राउंड टेस्ट 27 अप्रैल को सुबह साढे आठ बजे अणु के सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड में होगा। एसडीएम हमीरपुर संजीत सिंह ने बताया कि पशु मित्र भर्ती की प्रक्रिया को पूर्ण करवाने के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। एसडीएम हमीरपुर की अध्यक्षता में गठित इस कमेटी में हमीरपुर के वरिष्ठ पशुपालन अधिकारी और टौणी देवी के पशुपालन अधिकारी को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

ये भी पढ़ें:  हैदराबाद में बेबस हुआ हिमाचल का किसान पिता, एक आंख खो चुका मासूम, दूसरी बचाने की जंग

Latest Articles

Explore More