HomeHimachalSirmaurशिलान्यास पट्टिकाएं तोड़ने पर भड़का आक्रोश, सख्त कार्रवाई की मांग, नरेंद्र तोमर...

शिलान्यास पट्टिकाएं तोड़ने पर भड़का आक्रोश, सख्त कार्रवाई की मांग, नरेंद्र तोमर बोले- ‘विकास नहीं पच रहा’

विधानसभा क्षेत्र नाहन की दो सड़क परियोजनाओं की शिलान्यास पट्टिकाओं को क्षतिग्रस्त किए जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में रोष का माहौल है और लोगों ने इसे सीधे तौर पर विकास विरोधी मानसिकता से जोड़ते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है।

नाहन : विधानसभा क्षेत्र नाहन की दो सड़क परियोजनाओं की शिलान्यास पट्टिकाओं को क्षतिग्रस्त किए जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में रोष का माहौल है और लोगों ने इसे सीधे तौर पर विकास विरोधी मानसिकता से जोड़ते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है। इस मामले को लेकर मंगलवार को सड़क सुरक्षा क्लब के अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नरेंद्र तोमर की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल में नाहन पंचायत और बोगरिया गांव के दर्जनों लोग शामिल रहे, जिन्होंने प्रशासन के समक्ष अपनी नाराजगी जताते हुए दोषियों की जल्द पहचान कर उनपर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान नरेंद्र तोमर ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जिन सड़कों के लिए स्थानीय लोगों ने वर्षों तक संघर्ष किया, उन कार्यों की शिलान्यास पट्टिकाएं तोड़ना बेहद निंदनीय और घृणित कृत्य है। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र का विकास कुछ लोगों को हजम नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह हरकत किन लोगों द्वारा करवाई गई है, यह सभी जानते हैं, लेकिन प्रशासन को निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लानी चाहिए।

ये भी पढ़ें:  कांग्रेस और बीजेपी में छिड़ी जुबानी जंग, बिंदल के बयान पर सोलंकी ने दागा ये बड़ा सवाल

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि असामाजिक तत्व चाहे कितना भी प्रयास कर लें, क्षेत्र के विकास को किसी भी सूरत में रुकने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि विधायक अजय सोलंकी की बढ़ती लोकप्रियता से कुछ लोग असहज हैं। उन्होंने कहा कि 16 अप्रैल 2026 को कांशीवाला-जाबल का बाग-बनोग सड़क और गोशाला-बोगरिया मार्ग का विधिवत शिलान्यास किया गया था। ये परियोजनाएं लंबे समय से क्षेत्र की प्रमुख मांग रही हैं, लेकिन 19 अप्रैल की रात कुछ असामाजिक तत्वों ने इन शिलान्यास पट्टिकाओं को तोड़ दिया, जिससे सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा और क्षेत्रवासियों की भावनाएं आहत हुईं।

ये भी पढ़ें:  बागवानी विशेषज्ञों ने बताए फूलों व फलों की खेती के तौर तरीके, ड्रोन उड़ाकर सिखाया कीटनाशक छिड़काव

प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की शीघ्र जांच कर दोषियों की पहचान की जाए और भारतीय दंड संहिता के तहत कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही टूटी हुई शिलान्यास पट्टिकाओं को आरोपियों से ही ठीक करवाने की मांग भी उठाई गई है। उधर उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से शांति बनाए रखने और कानून व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में आधी रात गहरी खाई में गिरी कार, 2 लोगों की मौत, 2 घायल
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More