होमHimachalSirmaurपांवटा साहिब में गांजे की खेप के साथ एक गिरफ्तार, गुप्त सूचना...

पांवटा साहिब में गांजे की खेप के साथ एक गिरफ्तार, गुप्त सूचना पर पुलिस ने घर में दबिश देकर कार्रवाई को दिया अंजाम

आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस में केस दर्ज कर पुलिस आगामी कार्रवाई में जुट गई है।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में पुलिस ने एक व्यक्ति को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस में केस दर्ज कर पुलिस आगामी कार्रवाई में जुट गई है।

पुलिस के अनुसार पांवटा साहिब थाना की टीम बातापुल चौक के पास गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि वेदी निवासी गांव बंगाला बस्ती भाटावाली, अपने रिहायशी घर से गांजा बेचता है।

सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से कुल 119.46 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें:  भारतेंद्र सिंह पाल ने संभाला बीडीओ संगड़ाह का कार्यभार, बोले- लाभार्थियों तक समय पर पहुंचेंगी योजनाएं

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना पांवटा साहिब में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है। मादक पदार्थ की सप्लाई से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More