HomeEducationसपने वो नहीं जो इंसान सोते वक्त देखे, सपने वो हैं जो...

सपने वो नहीं जो इंसान सोते वक्त देखे, सपने वो हैं जो सोने न दें: डा. राजीव तुली

गवर्नमेंट शमशेर सीनियर सेकेंडरी स्कूल नाहन में पिछले कुछ माह से समय-समय पर मोटिवेशनल स्पीच आयोजित करवाए जा रहे हैं. बुधवार को मेडिकल कालेज नाहन के प्रिंसिपल ने बच्चों को मोटिवेट किया.

नाहन|
गवर्नमेंट शमशेर सीनियर सेकेंडरी स्कूल नाहन में बुधवार को छात्रों के लिए एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया. इस विशेष प्रेरक सत्र में मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल नाहन के प्रिंसिपल डॉ. राजीव तुली ने छात्रों को जीवन में आगे बढ़ने के टिप्स दिए.

छात्रों को संबोधित करते हुए डॉ. तुली ने कहा कि सपने वह नहीं होते जो इंसान सोते हुए देखे, बल्कि सपने वो होते हैं जो सोने न दें. उन्होंने कहा कि अपने सपनों को पूरा करने के लिए छात्रों को जीवन में एक लक्ष्य निर्धारित करना पड़ेगा. छात्र जब तक पूरी तरह स्वस्थ नहीं है, तब तक वह आगे नहीं बढ़ सकता.

ये भी पढ़ें:  सिरमौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अब 40 ग्राम स्मैक के साथ 36 साल की ये महिला गिरफ्तार

डा. तुली ने कहा कि स्वस्थ रहने से अभिप्राय व्यक्ति का शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से स्वस्थ होना जरूरी है. आज की युवा पीढ़ी नशे के दलदल में फंस रही है, जिससे आने वाला भविष्य बर्बाद हो रहा है. उन्होंने आह्वान किया कि वह जितना हो सके, नशे से दूर रहें. जो व्यक्ति एक बार नशे के संपर्क में आ जाता है, उसके बाद वह किसी भी सूरत में इससे बच नहीं सकता. जितना हो सके सोशल मीडिया से भी दूर रहें.

उन्होंने कहा कि इस वर्ष का विश्व चेस चैंपियन 18 वर्षीय भारतीय युवा छात्र है. उसने कभी भी सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं किया. यही नहीं इस वर्ष के नीट टॉपर ने भी सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं किया. जीवन में सफल होने के लिए अनुशासन बहुत जरूरी है. इंसान कड़ी मेहनत से ही आगे बढ़ता है और कड़ी मेहनत का मतलब आज का काम कल पर ना छोड़ें.

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में डिलीवरी के बाद नवजात सहित मां की मौत, पति बेसुध, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसिपल राजकुमार चौहान ने बताया कि पिछले कुछ माह से समय-समय पर मोटिवेशनल स्पीच आयोजित करवाए जा रहे हैं. इससे पूर्व डीआईजी पुलिस, एडीएम सिरमौर और एसडीएम के अलावा कई ऐसे लोग छात्रों को संबोधित कर चुके हैं.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More