HomeEducationकोटडी व्यास स्कूल में कोटपा पर जागरूक किए बच्चे, आयोजित हुईं कई...

कोटडी व्यास स्कूल में कोटपा पर जागरूक किए बच्चे, आयोजित हुईं कई एक्टिविटीज

नाहन|
शहीद कमलकांत मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल कोटडी व्यास में कोटपा कमेटी की ओर से तंबाकू फ्री शिक्षण संस्थान के लिए आईईसी एक्टिविटी का आयोजन किया गया. इस दौरान सलोगन, पोस्टर मेकिंग व पोएट्री जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ.

स्कूल के प्रिंसीपल रघुवीर तोमर ने बताया कि शिक्षण संस्थान के 100 गज के दायरे में कोई भी तम्बाकू उत्पाद एवं नशीली वस्तु बेचना व खरीदना कानूनन अपराध है. यही इस कार्यक्रम का मकसद है. इस दौरान स्कूल में बच्चों को जागरूक किया गया. साथ ही नशे से दूर रहने का आह्वान किया गया.

इस मौके पर हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर कोटडी व्यास के नोडल ऑफिसर चतर चौहान, प्रभारी हेल्थ एंड वेल्थ केंद्र कोटडी व्यास ममता कुमारी, सीएचओ विनता देवी, बीआर सिंहटा, शारीरिक शिक्षक धर्मेंद्र चौधरी, सुशील कुमार, ओम प्रकाश मोहन, हिमांशु, राकेश कुमार, ज्योति कुमारी शास्त्री आदि शिक्षक और समस्त स्टाफ उपस्थित रहा.

ये भी पढ़ें:  जमा दो की टॉप-10 मेरिट सूची में सिरमौर के ये 5 होनहार, 4 सरकारी स्कूल के तो 1 निजी स्कूल, लड़कियां आगे
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More