आज का पंचांग | 27 अप्रैल 2026
तिथि: एकादशी
नक्षत्र: पूर्वा फाल्गुनी
करण: वणिज्
पक्ष: शुक्ल
योग: ध्रुव
वार: सोमवार
आज के शुभ मुहूर्त:
09:00AM-10:39AM
01:57PM-06:55PM
राहुकाल: 07:21AM-09:00AM
अभिजीत मुहूर्त: 11:52AM-12:45PM
दिशाशूल: पूर्व
मेष राशि
पारिवारिक झमेले के चलते आज आप तनाव ग्रस्त रह सकते हैं। आज आप गुस्से के कारण अपना आपा खो सकते हैं। जमीनी विवाद में फंसने की चेष्टा रहेगी। आर्थिक नुकसान होने की भी संभावना है। आज जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें। व्यर्थ की यात्राओं से बचें।
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: गुलाबी | उपाय: केसर की पुड़िया को पीले कपड़े में बांधकर अपने पास रख लें।
वृष राशि
अपने कामकाज पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। घर पर क्लेश उत्पन्न हो सकता है। व्यर्थ में झगड़ा ना करें। आज आपके स्वभाव में जिद्दीपन और चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है। आज किसी बदनामी वाले कांड में फंस सकते हैं।
शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: आसमानी नीला | उपाय: भगवान भोलेनाथ के मंदिर जाकर पूजा करें।
मिथुन राशि
आज आप महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय तनाव ग्रस्त रह सकते हैं। किसी चीज में निवेश करने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपको कोई अच्छी सलाह दे सकता है। आत्मविश्वास में कमी न होने दें। धन लाभ होने के पूर्ण संभावना रहेगी।
शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: सफेद | उपाय: सतनाजा दान करें।
कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए हर लिहाज से अच्छा रहने वाला है। नौकरी और व्यवसाय से आज आपको धन लाभ होने की संभावना रहेगी। आज आप किसी नए कारोबार को लेकर के बातचीत कर सकते हैं। किसी तीर्थ स्थल की यात्रा कर सकते हैं। आज आप किसी पुरानी बीमारी से बाहर निकाल सकते हैं।
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: पीला | उपाय: पीले रंग की चीजों का दान करें।
सिंह राशि
नशों की लत से आज दूर रहें। पेट संबंधित रोग आज आपको घेरे रख सकते हैं। स्वास्थ्य के विषय में सचेत रहने की आवश्यकता है। शत्रु छवि बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। आज जमीनी मसले हल करने के लिए अच्छा दिन है। दूर पार से कोई अच्छी खबर आपको प्राप्त हो सकती है।
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: धूमिल | उपाय: गरीबों को भोजन कराएं।
कन्या राशि
खानपान पर संयम बरतें। सेहत के विषय में ध्यान देने की जरूरत है। कुछ अनचाहे मेहमान घर पर आ सकते हैं। व्यवसाय के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप घर के कामों में फंसे रह सकते हैं। घर पर किसी शुभ कृत्य का आयोजन हो सकता है।
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: पीला | उपाय: आज अन्न दान करें।
तुला राशि
आज आप किसी की मदद कर सकते हैं। दान पुण्य के कार्यों में आप अपनी अहम भूमिका निभा सकते हैं। आज के दिन आप थकावट महसूस करेंगे। नौकरी और व्यवसाय के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। आज आपके कार्य की सराहना होगी।
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: पीला | उपाय: कच्ची हल्दी का दान करें।
वृश्चिक राशि
आज आपका स्वभाव ईर्ष्यालु हो सकता है। चोट लगने का खतरा रहेगा। आज आप किसी विवाद में फंस सकते हैं। यात्राओं के विषय में सोच समझकर के यात्रा करें। धन लाभ होने की संभावना रहेगी। अकस्मात धन प्राप्ति के योग बने रहेंगे।
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: गोल्डन | उपाय: कोई भी वस्तु दान करें।
धनु राशि
आज आप में आलस्य की मात्रा अधिक हो सकती है। अपने काम पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। आज आप किसी से आर्थिक मदद की मांग कर सकते हैं। धन गुम होने की आशंका रहेगी। प्रेम संबंधों में झगड़ा हो सकता है। यात्रा करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। स्वास्थ्य नरम गरम और थकान भरा रह सकता है।
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: काफी | उपाय: आज चांदी को धारण करें।
मकर राशि
आज ऊर्जा से लबरेज रहेंगे। परंतु काम का बोझ सताता रहेगा। आज धन लाभ होने की संभावना रहेगी। पारिवारिक तालमेल बनाने के लिए संयम से काम लें। यात्रा करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। आज आपकी मुलाकात कई परिचित लोगों से हो सकती है। दोपहर बाद धनहानि होने की संभावना रहेगी। सेहत के विषय में सावधानी बरतें।
शुभ अंक: 1 | शुभ रंग: केसरी | उपाय: आज सोते समय अपने सिरहाने के पास दूध से भरा बरतन रखें और सुबह उठते ही किसी फलदार पौधे में उसको चढ़ा दें।
कुंभ राशि
आज आप किसी पुरानी समस्या से बाहर निकाल सकते हैं। आज कोई आपकी मदद कर सकता है। नौकरी और व्यवसाय में आज आपको फायदा होगा। हालांकि शत्रु पक्ष छवि बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी।
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: गुलाबी | उपाय: किसी कार्य विशेष के लिए अगर आप यात्रा कर रहे हैं तो मुंह में जीरा डाल करके घर से निकलें।
मीन राशि
आज आपका आत्मविश्वास बढ़ चढ़कर रहेगा। आज आप ही परेशानियों को दरकिनार करेंगे। शाम के समय धन लाभ होने की संभावना रहेगी। आज आपसे कोई सलाह ले सकता है। आज आप किसी दोस्त या प्रेमिका के साथ बाहर घूमने फिरने का प्लान बना सकते हैं।
शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: सफेद | उपाय: लक्ष्मी नारायण मंदिर में पीले रंग की चीजों का दान करें।