HomeHimachalSolanबिजली कंपनी ने दिया काम, ठेकेदार लाखों का सामान समेटकर फरार, फिर...

बिजली कंपनी ने दिया काम, ठेकेदार लाखों का सामान समेटकर फरार, फिर पुलिस ने चंबा से दबोचा

जिला सोलन में बिजली परियोजना से जुड़ी कंपनी का करीब साढ़े चार लाख रुपये का सामान लेकर फरार हुए ठेकेदार को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चंबा से गिरफ्तार कर लिया।

सोलन : जिला सोलन में बिजली परियोजना से जुड़ी कंपनी का करीब साढ़े चार लाख रुपये का सामान लेकर फरार हुए ठेकेदार को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चंबा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दिलधार (29), निवासी गांव कुनडोडी, तहसील चुराहा, जिला चंबा को पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल लोकेशन के आधार पर दबोचा। पुलिस ने चोरी हुआ पूरा सामान बरामद कर संबंधित वाहन भी कब्जे में लिया है।

एसपी सोलन टी एसडी वर्मा ने बताया कि पुलिस थाना दाड़लाघाट में टेक्नो प्राइवेट लिमिटेड में साइट इंजीनियर उत्तर प्रदेश निवासी जुबेर अंसारी ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनकी कंपनी ने बिजली बोर्ड के तहत ट्रांसफार्मर, पोल और तार बिछाने का कार्य टेंडर के माध्यम से लिया है। इस कार्य के लिए दिलधार को बेलचा, गैंती, हैमर, ट्राइफर, पुल्ली, चैन ब्लॉक, वायर ग्रिपर, स्पैनर, क्रिम्पिंग टूल, रस्सा और लगभग 5 किलोमीटर कंडक्टर ड्रम सहित करीब ₹4.50 लाख का सामान सौंपा गया था।

ये भी पढ़ें:  बद्दी पुलिस की कार्रवाई, दड़ा-सट्टा का अवैध धंधा करते एक काबू

शिकायत के अनुसार 23 अप्रैल को आरोपी सामान सहित गायब हो गया और संपर्क करने पर उसने फोन उठाना भी बंद कर दिया। उसके मजदूरों के कार्यस्थल पर नहीं पहुंचने से कंपनी को चोरी की आशंका हुई, जिसके बाद केस दर्ज कराया गया।

दाड़लाघाट पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू की और मोबाइल लोकेशन सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को चंबा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चोरी किया गया सामान और उपयोग किया गया वाहन जब्त कर लिया है। एसपी ने बताया कि पुलिस आरोपी के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है। साथ ही मामले की आगामी जांच जारी है।

ये भी पढ़ें:  बांधों-जलाशयों के वाष्पीकरण और ग्लेशियर पिघलने पर वैज्ञानिक अध्ययन के निर्देश

Latest Articles

Explore More